Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

एफएटीएफ की मीटिंग में पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका – नहीं मिला किसी देश का समर्थन

आकाश ज्ञान वाटिका। पाकिस्तान पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की सख्त कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। एफएटीएफ की मीटिंग में पाकिस्तान पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाक अब अलग-थलग पड़ता दिख रहा है। अब एफएटीएफ पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

फ्रांस की राजधानी में शुरू हुई एफएटीएफ की बैठक में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है और उसे सुधार की आखिरी चेतावनी के साथ ‘डार्क ग्रे’ लिस्ट में डाला जा सकता है।

एफएटीएफ की बैठक में हिस्सा ले रहे अधिकारियों ने कहा कि जिस तरह से संकेत मिल रहे हैं उससे साफ है कि दहशतगर्दो और आतंकी संगठनों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने पर पाक को किसी देश का समर्थन नहीं मिलेगा। एक अधिकारी ने बताया कि पाक ने 27 कार्ययोजना में से सिर्फ छह पर मामूली कार्रवाई की है। ऐसे में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। पाकिस्तान अगर ‘ब्लैक’ लिस्ट में जाने से बच भी जाता है तो उसे ‘डार्क ग्रे’ लिस्ट में डाला जा सकता है। एफएटीएफ पाकिस्तान पर 18 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा। नियमों के मुताबिक ‘ग्रे’ और ‘ब्लैक’ लिस्ट के बीच ‘डार्क ग्रे’ लिस्ट है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ‘डार्क ग्रे’ लिस्ट का मतलब है कि संबंधित देश को सुधार के लिए आखिरी मौका दिया जाता है। एफएटीएफ ने पिछले साल जून में पाकिस्तान को ग्रे सूची में डाला था और 27 बिंदुओं पर कार्रवाई करने के लिए इस साल अक्टूबर तक का वक्त दिया था। अगर पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में भी रहता है या उसे डार्क ग्रे लिस्ट में डाल दिया जाता है तो भी उसके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऐसे में उसके लिए विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और यूरोपीय संघ से वित्तीय मदद मिलनी मुश्किल हो जाएगी। रविवार से शुरू हुई एफएटीएफ प्लेनरी की बैठक में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक तथा अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। एफएटीएफ मनी लांडिंग और आतंकियों के वित्तपोषण पर निगरानी रखता है।

ईरान और उत्तर कोरिया के साथ एफएटीएफ की ‘ब्लैक’ लिस्ट में नाम आने के जोखिम का सामना कर रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री हम्माद अजहर के नेतृत्व में एक दल पेरिस पहुंचा है। यह दल आतंकवाद के वित्तपोषण और मनी लांडिंग पर लगाम लगाने के लिए इस्लामाबाद के कदमों पर अपना पक्ष रखेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!