Breaking News :
>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
खेल-जगतताज़ा खबरें

पाकिस्तान के क्रिकेटर सरफराज की कोरोना वायरस की वजह से हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका। १४ अप्रैल, २०२०, मंगलवार। पाकिस्तान टीम के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर जफर सरफराज की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। कोविड-19 का कहर पाकिस्तान में बुरी तरह से अपने पैर पसार रहा है, जिसकी चपेट में ये पूर्व पाकिस्तानी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी आ गया है। जफर सरफराज मंगलवार 7 अप्रैल को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था, जो कि पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर थे, जिन्हें इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था।

50 साल के जफर सरफराज को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में बीते तीन दिन से ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में वेंटिलेटर की सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन सोमवार 13 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। जफर सरफराज पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी अख्तर सरफराज के बड़े भाई थी, जिन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे। पिछले साल अख्तर सरफराज का भी निधन हो गया था।

पाकिस्तान में जफर में खेले थे 15 फर्स्ट क्लास मैच

जफर सरफराज की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान में 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। साल 1988 से 1994 तक उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी और 1990 से 1992 तक 6 लिस्ट ए मैच खेले थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज जफर सरफराज लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते थे। पिछले कई सालों से वे पेशावर की अंडर 19 टीम को कोचिंग दे रहे थे, जबकि 2000 के दशक में उन्होंने सीनियर टीम को भी अपनी सेवाएं दी थीं।

पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा देश में कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है, जिसकी राजधानी पेशावर है। यहां 744 केस सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे देश में 5500 से ज्यादा मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। पाकिस्तान में करीब 100 लोगों की जान इस कोरोना वायरस ने निगल ली है। जफर सरफराज की निधन की खबर खुद पाकिस्तान मीडिया और वहां की समाचार एजेंसियों ने सार्वजनिक की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!