Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
देश

“किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है” वाले रावसाहेब दानवे के बयान पर संजय राउत बोले-करें सर्जिकल स्ट्राइक

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्‍तान का हाथ होने वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा अगर केंद्रीय मंत्री को यह जानकारी है कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है तो रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाकिस्‍तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी  चाहिए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सशस्त्र बल के प्रमुखों को इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए।

ज्ञात रहे कि महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनापुर तालुका में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा था कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शनों के पीछे चीन और पाकिस्‍तान का हाथ है। उनका ये भी कहना था कि इससे पहले संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) को लेकर भी मुसलमान भाईयों को गुमराह किया गया था, लेकिन ये प्रयास असफल रहा। उसी प्रकार अब किसानों से कहा जा रहा है कि नए कानून से नुकसान होगा।

किसानों को गुमराह किया जा रहा है

 केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनापुर तालुका में कोल्टे तकली स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद ये बात कहीं। दानवे ने कहा यह आंदोलन किसानों का नहीं है इसके पीछे चीन और पाकिस्‍तान का हाथ है। इससे पहले जब मुसलमान भाईयों को भड़काया गया था तो उनसे कहा गया  था कि एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है अब छ: माह के अंदर मुसलमानों को देश छोड़ना होगा।  हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हुआ, अब किसानों को गुमराह किया जा रहा है, उन्‍हें कहा जा रहा है कि इन सरकार द़वारा लागू किए गए इन तीन कानूनों से उन्‍हें नुकसान होगा। ये दूसरे देशों की साजिश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के प्रधानमंत्री हैं  : केंद्रीय मंत्री दानवे

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने हालांकि अपने इस बयान के विस्‍तार में कुछ नहीं बताया, किस आधार पर उन्‍होंने यह बड़ा बयान दिया, इसके बारे में भी कुछ पता नहीं चला। दानवे का कहना है कि किसान आंदोलन के पीछे दो पड़ोसी देश चीन और पाकिस्‍तान की साजिश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के प्रधानमंत्री हैं वो भला उनके खिलाफ कोई निर्णय कैसे ले सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!