Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में रह रहे पाक हिंदू विस्थापितों को नहीं लग रही कोरोना वैक्सीन, प्रदेशभर में 15 विस्थापितों की हो चुकी है मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, जयपुर। राजस्थान में रह रहे 25 हजार से अधिक पाक हिंदू विस्थापितों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। कई सालोें से नागरिकता और आधारभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों को अब वैक्सीन लगवाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कोरोन महामारी के कारण अब तक प्रदेशभर में 15 विस्थापितों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में विस्थापित कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वैक्सीनेशन के मुद्दे को लेकर पाक विस्थापितों के लिए काम करने वाले सिमांत लोक संगठन ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से शुक्रवार को जवाब मांगा है।

संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह साेढ़ा का कहना है कि जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तक विस्थापितों की पीड़ा पहुंचाई गई,लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। राज्य सरकार के गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 22,146 विस्थापित रह रहे हैं, लेकिन संगठन यह संख्या 25 हजार से अधिक बताता है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण विस्थापितों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। जिन लोगों को नागरिकता मिल गई उन्हे तो टीका लगाया जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार का गृह विभाग विस्थापितों को नागरिकता देने के मामले में दिलचस्पी नहीं ले रहा। नागरिकता देने का काम काफी धीरे चल रहा है।

सोढ़ा का कहना है कि पासपोर्ट, रेजिडेंशियल परमिट या लांग टर्म वीजा के आधार पर वैक्सीन लगवाई जानी चाहिए। सरकार अब तक तय नहीं कर पा रही कि पाक हिंदू विस्थापितों के पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण इन्हे किस श्रेणी में रखकर वैक्सीनेशन किया जाए। हालांकि बड़ी मशक्कत के बाद इनका सरकारी अस्पतालों में इलाज तो होने लगा है। जोधपुर के जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पिछले दिनों एक आदेश निकालकर विस्थापितों के इलाज के निर्देश दिए हैं। लेकिन वैक्सीनेशन के बारे में कुछ नहीं कहा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पाक हिंदू विस्थापित जोधपुर में रहते हैं। जयपुर,जैसलमेर,बाड़मेर और अलवर जिलों में भी रहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!