Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

दर्दनाक : मां ने गेंहू की टंकी से निकालीं जहरीली गोलियां, तीन बेटियों को खिलाकर खुद भी खाई, मौके पर मौत 

सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला टाकान में गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने अपनी तीन बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। जिला अस्पताल में मां और दो बेटियों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मोहल्ला टाकान निवासी संजू ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व गांव ठोल्ला फतेहपुर निवासी ममता से हुआ था। जिसके बाद ममता के तीन बेटियां हुई। मोहल्लेवासियों के अनुसार पति पत्नी में अक्सर गृह क्लेश रहा करता था।

बुधवार को भी किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई। इसके बाद संजू ई रिक्शा लेकर काम पर चला गया और उसका छोटा भाई काका भी मजदूरी पर चला गया। इसके बाद ममता ने घर में रही गेहूं की टंकी को पलटकर उसमें रखी जहरीली दवाई निकाल ली और अपनी तीनो बेटियों आरसी (4) सोना (2.5) और आरू (1.5) को खिलाने के बाद खुद भी खा ली।

कुछ देर बाद संजू वापस आया तो चारों की हालत देख उसके होश उड गए। उन्हे तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आरसी को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत के चलते ममता, आरू और सोना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान ममता और आरू की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!