Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
स्वास्थ

कमर से पैर तक फैलने वाला दर्द हो सकता है साइटिका का संकेत, न करें नजरअंदाज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025, देहरादून। अगर आपको कमर के निचले हिस्से से शुरू होकर कूल्हों और पैरों के पिछले हिस्से तक तेज दर्द महसूस होता है, तो सावधान हो जाइए। यह आम कमर दर्द नहीं, बल्कि साइटिका (Sciatica) का लक्षण हो सकता है। यह समस्या तब होती है जब शरीर की सबसे लंबी नस — साइटिक नर्व (Sciatic Nerve) — किसी कारणवश दब जाती है या उसमें सूजन आ जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह नस रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से से निकलकर नितंबों और पैरों के पिछले हिस्से से होती हुई पैर के अंगूठे तक जाती है। जब इस नस पर दबाव पड़ता है, तो दर्द, जलन और सुन्नपन जैसी परेशानी पूरे तंत्रिका मार्ग में फैल जाती है।

किसे होता है साइटिका दर्द

यह समस्या अधिकतर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में या लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों में पाई जाती है। कई बार स्लिप डिस्क, हड्डी का बढ़ना, या मांसपेशियों में अकड़न जैसी वजहें भी इस दर्द को जन्म देती हैं। दर्द की तीव्रता हल्के से लेकर असहनीय तक हो सकती है, जो बैठने, खड़े होने या यहां तक कि छींकने पर भी बढ़ जाती है।

मुख्य लक्षण

साइटिका दर्द की पहचान इसका फैलाव है — यह पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर नितंबों से होता हुआ पैर के पिछले हिस्से, पिंडली या यहां तक कि पैर की उंगलियों तक पहुंच सकता है। दर्द के साथ सुन्नपन, झुनझुनी और ‘सुई चुभने’ जैसा अनुभव आम है।

कैसा होता है दर्द

यह दर्द आमतौर पर बैठने या आगे झुकने पर बढ़ जाता है, जबकि लेटने पर राहत मिलती है। लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल हो जाता है और कभी-कभी ऐसा भी महसूस होता है कि पैर में ताकत खत्म हो गई है।

क्या करें

अगर दर्द एक सप्ताह से अधिक बना रहे, या पैर में कमजोरी, सुन्नपन या मूत्राशय नियंत्रण में कठिनाई महसूस हो, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या स्पाइन विशेषज्ञ से संपर्क करें। समय पर इलाज से यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है।

चिकित्सक सलाह देते हैं कि नियमित व्यायाम, सही बैठने की मुद्रा और वजन नियंत्रण से साइटिका के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!