Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जनपद देहरादून को शत् प्रतिशत् साक्षर बनाने के उद्देश्य से मिशन मोड में लांच किया जा रहा है ‘‘पढ़ो दून-बढ़ो दून’’ सम्पूर्ण साक्षर देहरादून, मेरी जिम्मेदारी’’ कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 सितम्बर, 2020 देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘पढ़ो दून-बढ़ो दून’’ सम्पूर्ण साक्षर देहरादून, मेरी जिम्मेदारी’’ को मिशन मोड में लांच कर यह कार्यक्रम बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित किया जायेगा, जिसके तहत् जनपद के सभी निरक्षर व्यक्तियों/महिलाओं को शत् प्रतिशत् साक्षर बनाने के लिए आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2021 की समय-सीमा प्रस्तावित की जा रही है।
सम्पूर्ण साक्षरता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि गत अगस्त से प्रारम्भ हुए सामुदायिक निगरानी के वर्तमान चरण 4 सितम्बर 2020 तक जनपद में कुल 19122 निरक्षर व्यक्तियों की पहचान की गई है, जिनमें विकासखण्ड कालसी के 937, चकराता के 588, सहसपुर के 5031, रायपुर के 3402, डोईवाला के 1867, विकासनगर के 3840 एवं शहर देहरादून के 3457 निरक्षर व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद देहरादून को शत् प्रतिशत् साक्षर बनाने के उद्देश्य से मिशन मोड में यह कार्यक्रम लांच किया जा रहा है। कोरोना संकट के दौरान सामुदायिक निगरानी के मध्य यह विचार आया कि साक्षर जनपद के लिए निरक्षर व्यक्तियों का वास्तविक आंकड़ा संकलित कर लिया जाय।
साक्षरता के इस अभियान के तहत् निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ छात्र स्वयं सेवकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रहणियों को ‘‘मेरा सामाजिक उत्तरदायित्व’’ के अन्तर्गत इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आज जिलाधिकारी द्वारा पोर्टल लांच किया गया जिसमें इच्छुक स्वंयसेवक, स्मार्ट सिटी के इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है तथा किस क्षेत्र के कितने निरक्षर व्यक्तियों को वे स्वेच्छा से साक्षर बनाने के लिए चयनित करते हैं इसका भी अंकन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रौढ निरक्षरों को पढाने के लिए स्वयं सेवक को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवक 5 निरक्षरों को साक्षर करेगा। साक्षरता का यह कोर्स 3 माह तक चलाया जायेगा। जनपद को साक्षर बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वार पूर्व में निर्धारित पाठ्यक्रम को आधार माना जायेगा तथा मिशन मोड में जनपद को शत् प्रतिशत् साक्षर बनाने हेतु 26 जनवरी 2021 की समय सीमा प्रस्तावित की जा रही है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग अभिषेक मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक यशवंत सिंह चैहान, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *