Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दिए स्पष्ट निर्देश : “किसी भी दशा में ऑक्सीजन, दवाईयों की जमाखोरी और कालाबाजारी न हो पाए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में ऑक्सीजन डीलर की नियमित चैंकिग करने तथा ऑक्सीजन डीलरों एवं चिकित्सालयों में अमीन एवं लेखपालों की ड्यूटी लगाते हुए प्राॅपर रजिस्टर बनाते हुए, ऑक्सीजन की खपत के साथ ही व्यक्तिगत रूप से घर पर उपचाररत मरीजों के लिए ऑक्सीजन ले जाने वालों का नाम एवं पूर्ण पता अंकित किया जाए एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की निर्धारित समय समय पर वापसी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ऑक्सीजन डीलर एवं हाॅस्पिटल की आपूर्ति एवं खपत का विवरण अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को प्रेषित करेंगे।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में ऑक्सीजन, दवाईयों की जमाखोरी और कालाबाजारी न हो पाए; यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन डीलर के यहाँ ऑक्सीजन सिलेन्डर की कीमत चस्पा की जाए तथा प्रत्येक चिकित्सालय में दवाईयों एवं विभिन्न सुविधाओं की कीमत सम्बन्धित चिकित्सालय के कैश काउन्टर पर चस्पा हों।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हाॅस्पिटल कोविड हो या नान-कोविड हो, सभी को खपत/माँग के अनुसार सप्लाई की जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आईवरमैक्टिन दवाओं का वितरण करवाने तथा माँग जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आरटीपीसीआर टैस्टिंग बढ़ाने और टीकाकरण कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

[box type=”shadow” ][/box]

जिलाधिकारी द्वारा ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने हेतु दिए गऐ निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन तथा पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ऑक्सीजन डीलर्स के गोदाम पर छापेमारी की गई जिसमें स्टोर मालिकों को निर्देशित किया गया की ऑक्सीजन की आपूर्ति केवल अस्पतालों को ही की जाए तथा इंडस्ट्रीज को दिए समस्त ऑक्सीजन सिलेंडर जल्दी से वापस प्राप्त करते हुए अस्पतालों को आपूर्ति की जाए अन्यथा की दशा में सम्बन्धित डीलर के विरुद्ध मुकदमा दायर किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!