Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

ओवैसी का अनुराग ठाकुर को चैलेंज- भारत में वह जगह बताए जहां आप मुझे गोली मारेंगे, मैं आने को तैयार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के विवादित बयान के बाद माहौल गरम हो गया है। अनुराग के समर्थन में कई नेता सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अनुराग ठाकुर को चैलेंज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मुझे बताओं की कहां आना है, मुझे गोली मारो।

ओवैसी ने ठाकुर के गोली मारो वाले बयान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि भारत में वह जगह बताए जहां आप मुझे गोली मारेंगे, मैं आने को तैयार हूं। ओवैसी ने मंगलवार को मुंबई के नागपाड़ा के झूला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने यह बयान दिया।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘अनुराग ठाकुर मैं तुम्हें चुनौती देता हूं, भारत में वह जगह बताएं, जहां आप मुझे शूट करेंगे और मैं वहां आने को तैयार हूं। आपका बयान मुझमें कोई डर पैदा नहीं करेगा, क्योंकि हमारी माताएं-बहने बड़ी संख्या में सड़क पर हैं और उन्होंने देश को बचाने का फैसला लिया है।’

इससे पहले भी ओवैसी ने ठाकुर पर ट्वीट के जरिए हमला किया था। उन्होंने कहा था कि ठाकुर का काम एक ऐसी अर्थव्यवस्था को ठीक करना है जो प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ गिरावट पर है, लेकिन यहां वो हिटलर के वित्त मंत्री वाल्थर फंक की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को विवादित नारे लगवा दिए थे।

रिठाला में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले अनुराग ठाकुर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब पांच मिनट तक भीड़ से आपत्तिजनक नारे लगवाए। नारे में वह कहते हैं ‘देश के गद्दारों को’ और सभा में जो लोग मौजूद हैं वह कहते हैं गोली मारो … को’।

इसके बाद चुनाव आयोग ने ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब मांगा है। बता दें कि ठाकुर के समर्थन में कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि उतर आए थे, उन्होंने कहा था कि देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मिलनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!