Breaking News :
>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शराब की ओवर रेटिंग : आबकारी विभाग द्वारा जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण किया गया

पहली बार ओवर रेटिंग पर 50 हजार, दूसरी बार 75 हजार तथा तीसरी बार 1 लाख एवं लाईसेंस रद्द किया जा सकता है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों में नियमित अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी मदिरा की दुकान आराघर, बड़ोवाला, विदेशी व देशी मदिरा की दुकान रायवाला, विदेशी मदिरा की दुकान कुल्हान गाँव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल्हाल दुकान में विक्रय पंजिका अद्यतन भरी नहीं पाए जाने पर 30 हजार का चालान किया गया।

जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि विभिन्न माध्यमों से शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतें पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। आबकारी एक्ट में 03 बार से ज्यादा नियमों का उल्लघंन होने पर सम्बन्धित अनुज्ञापी का लाईसेंस रद्द करने का प्राविधान है। यदि कोई निरंतर नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो ऐसे अनुज्ञापी पर वर्णित प्राविघानों के अनुसार कठौर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी को ओवर रेटिंग की शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। ज्ञातव्य है कि पहली बार ओवर रेटिंग पर 50 हजार, दूसरी बार 75 हजार तथा तीसरी बार 1 लाख एवं लाईसेंस रद्द किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!