Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
देश

भारत में 21 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, 74% के करीब पहुंचा रिकवरी रेट

देश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तगातार बढ़ रही है। देश में 21 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इलाज के हाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 74.30 फीसद पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटो में 68 हजार से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29 लाख को पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,898 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 983 लोगों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है। देश में संक्रमण से मृत्युदर घट कर 1.89 प्रतिशत रह गई है। देश मेंकोरोना के कुल 29 लाख 5 हजार 824 मामलों में से 21 लाख 58 हजार 947 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 92 हजार 28 एक्टिव मामले हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 29 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3 करोड़ 34 लाख 67 हजार 237 नमूनों की जांच की जा चुकी है। गुरुवार को 8 लाख 5 हजार 985 नमूनों की जांच की गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही देश में 10 लाख रोजाना की दर से टेस्ट किए जाएंगे।

आठ राज्यों में एक लाख से ज्यादा मामले

देश में आठ राज्य ऐसे हैं जहां कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा है और कुल मामलों में करीब 78 फीसद हिस्सेदारी इन्हीं राज्यों की है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल और बिहार हैं। करीब साढ़े छह लाख मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 62 हजार 806 है, जबकि 21,359 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां ठीक होने की दर 71.37 फीसद और मौत की दर 3.32 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!