Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डधार्मिक

अब तक 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं बदरीनाथ के दर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका।  भू-वैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में इस बार रिकॉर्ड यात्री उमड़ रहे हैं। अब तक बदरीनाथ पहुंचे यात्रियों की संख्या 11 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि, धाम के कपाट बंद होने में अभी एक माह से अधिक का समय शेष है।

इन दिनों साफ मौसम और चोटियों में बर्फ की सफेद चादर यात्रियों के आनंद को दोगुना कर रही है। हालांकि, दूसरी ओर ठंड बढ़ने के साथ कारोबारी अभी से अपना सामान समेटने में जुट गए हैं।

बरसात की विदाई के साथ ही धाम में यात्रियों की आमद रोजाना बढ़ रही है। इन दिनों चार हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन भगवान नारायण के दर्शन कर रहे हैं। वह धाम के आसपास स्थित तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे हैं। हालांकि, धीरे-धीरे ठंड बढऩे के कारण धर्मशालाओं के कर्मचारी और छोटे दुकानदार घरों को लौटने की तैयारी करने लगे हैं। विदित हो कि प्रतिवर्ष दीपावली तक ज्यादातर स्थानीय व्यवसायी अपना सामान समेटकर घरों को लौट जाते हैं। इसके अलावा देश के अंतिम गांव माणा के ग्रामीण भी अपने मवेशियों के साथ दीपावली के बाद निचले स्थानों पर आ जाते हैं।

स्थानीय व्यवसायी अजय लाल बताते हैं कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया अब तक 11 लाख पांच हजार 593 यात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। उम्मीद है कि कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 12 लाख पार कर जाएगा।

वर्षवार बदरीनाथ धाम पहुंचे यात्री

  • वर्ष————–कुल यात्री
  • 2019————–1105593 (12 अक्टूबर तक)
  • 2018————–1058490
  • 2017————–884788
  • 2016————–624746
  • 2015————–359146
  • 2014————–180000
  • 2013————–497744

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!