Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, एचआरटीसी ने 51 रूट किए बंद , पंजाब में भी बचा सिर्फ दो दिन का स्टॉक

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2024, बुधवार, शिमला। हिट एंड रन को लेकर संशोधित कानून के विरोध में ट्रक, बस और अन्य चालकों की हड़ताल का बड़ा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई है। मंडी, ऊना और कुल्लू-मनाली में तेल के टैंकर नहीं पहुंचे हैं और ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले में एचआरटीसी के कई रूट ठप्प हो गए हैं। सुंदरनगर डिपो की बसों लॉन्ग और लोकल रूट पर डीजल की किल्लत के चलते बंद कर दिए गए हैं। मंडी में डीसी ने पेट्रोल पंप संचालकों को 10 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल ना देने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही स्टॉर बरकरार रखने के आदेश दिए हैं। वहीं इसी बीच पंजाब में भी कुछ जगहों पर पेट्रोल डीजल की किल्लत आ रही है। पंजाब में भी के केवल 2 ही दिन का स्टॉक बचा है।

एचआरटीसी की सुंदरनगर डिपो के प्रबंधक अजिंदर चौधरी ने उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी कि ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते डिपो लॉन्ग और लोकल रूट पर बसें नहीं चला पाएगी। डिपो की तरफ से एक लिस्ट दी गई है, जिसमें बताया गया है कि चंडीगढ़ और पठानकोट के लिए रूट्स को क्लब किया गया है। साथ ही कुल 51 लोकल रूट को बंद कर दिया गया है।

पेट्रोल डीजल के सकंट के बीच मंडी के डीसी अरिंदम चौधरी ने पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार, पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को 25000 लीटर से अधिक भंडारण क्षमता के पेट्रोल पंप्स में 3000 लीटर डीजल और 2000 लीटर पेट्रोल तथा 25000 लीटर से कम भंडारण क्षमता के पेट्रोल पंप्स में 2000 लीटर डीजल और 1000 लीटर पेट्रोल रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है।

डीसी ने हिदायत दी है कि कोई भी डीलर एक समय में 10 लीटर से अधिक रिफिलिंग ना करें। अतिआवश्यक होने की स्थिति में संबंधित एसडीएम की पूर्व मंजूरी आवश्यक होगी। पेट्रोल डीजल को किसी भी प्रकार के कंटेनर में भरकर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड आदि) और सार्वजनिक परिवहन को तेल भरवाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

उधर मनाली में भी पेट्रोल डीजल की दिक्कत पेश आ रही है। किसी भी पंप में 10 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। इस कारण मनाली में टूरिस्ट को भी काफी दिक्कत है। मनाली गए वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उन्हें 10 लीटर से अधिक पेट्रोल नहीं दिया गया है। मनाली के मॉल रोड के साथ लगते पेट्रोल पंप केवल डीजल ही मिल रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुश्किल हो रही है। एक ट्रेवल एजेंट टुअर पैकेज पूरा किया बिना ही वापस लौट गया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *