Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार- रेखा आर्या

खेल मंत्री ने समापन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की

प्रदेश के सभी मेडल विनर को समारोह में आमंत्रित करने के निर्देश

हल्द्वानी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है। बुधवार को उन्होंने काठगोदाम सर्किट हाउस में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर समापन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी मेडल विनर को समापन समारोह में शामिल किया जाए।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय खेलों को उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है लेकिन सही अर्थों में हमारे एथलीट्स के प्रदर्शन ने इस आयोजन को भव्य बना दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धाएं खत्म होने में थोड़ा ही समय बचा है और हमारे प्रदेश की टीम का पदक तालिका में ऐतिहासिक रूप से छठे या सातवें नंबर पर रहना हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी योगेंद्र सिंह, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना चौहान, एसएसपी नैनीताल पीएस मीणा वह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नेशनल गेम्स के अब तक के सफर की दिखेगी झलक

समापन समारोह में एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें खेल शुरू होने से लेकर अब तक की पूरी झलक दिखेगी। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इन राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने अपने इवेंट्स में नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं उन सभी को सम्मानित किया जाएगा।

सटीक टाइमिंग के साथ होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

समापन समारोह जिस समय शुरू होगा उससे एक दिन पहले ठीक उसी समय से प्रोग्राम का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि अगर फुल ड्रेस रिहर्सल में कोई छोटी-मोटी कमी सामने आती है तो उसे तुरंत सुधार लिया जाएगा।

योगासन के एशियन गेम्स में शामिल होने का जश्न

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विशेष रूप से निर्देशित करके समापन समारोह के दौरान कुछ मिनट के लिए योगासन के प्रदर्शन को भी शामिल करने के लिए कहा है। खेल मंत्री का कहना था कि हमारा परंपरागत खेल योगासन अब एशियन गेम्स में भी एक इवेंट के तौर पर शामिल होने जा रहा है। यह न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।इसलिए राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर योगासन का विशेष प्रदर्शन किया जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!