Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

कैम्प स्थल पर ही राष्ट्रीय खेलों के मुक़ाबलों का होना प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर- रेखा आर्या

विदेशों से कोच और खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सरकार ने निभाया अपना किरदार, अब खिलाड़ियों की बारी- रेखा आर्या

मैं भी प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों संग स्वर्ण पदक के साथ सेल्फी लेने को आतुर- रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के शंखनाद में तीन दिन शेष रह गए हैं जिसके लिए उत्तराखण्ड सरकार ने भी तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली हैं | खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड देहरादून स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट का स्थलीय निरीक्षण करा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए लगभग तैयार और एक दो दिनों में वेन्यू मैनेजर्स को सौंप दिया जाएगा जो वेन्यूज में शेष बचे सौंदर्यीकरण को अंतिम रूप देंगे ।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के बैडमिंटन शिविर के अंतिम दिन के कैंप में पहुँची खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर शिविर के अनुभवों को जाना और खिलाड़ियों में ऊर्जा भरते हुए मंत्री ने कहा हमारी सरकार ने विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जिसके लिए विदेशी कोचों ने खिलाड़ियों को उत्तम प्रशिक्षण दिया और अब खिलाड़ियों की बारी है और मुझे पूरी उम्मीद है खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक को उत्तराखण्ड की झोली में डाल कर गौरवान्वित करेंगे और मुझे भी प्रदेश के हमारे पदकवीर खिलाड़ियों संग सेल्फी लेने का अवसर प्राप्त होगा ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार और खेल विभाग ने खिलाड़ियों के उसी स्थान पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए है जहाँ राष्ट्रीय खेलों के मुक़ाबलों की प्रतिस्पर्धा होगी जो कहीं ना कहीं हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा ।

ओलंपिक खेलों के आयोजन के दृष्टिगत भी करेंगे खेलभूमि को तैयार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के खेल अवस्थापनाओं को विकसित करने के साथ ही इसकी लेगेसी को भी मेंटेन किया जाएगा और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 2036 भारत में ओलंपिक आयोजन कराने के प्रयास में उत्तराखंड भी भागीदारी निभाएँ इस दृष्टिगत प्रदेश सरकार और खेल विभाग भविष्य में कार्य करेगा ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैडमिंटन खेलकर अंतरराष्ट्रीय चैंपियंस संग जमाया रंग

विशेष शिविर में पहुँची खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैडमिंटन में ज़ोर आज़माइश कर खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई की, इस दौरान विशेष शिविर में प्रशिक्षण दे रहे इंडोनेशिया से पहुँचे बैडमिंटन के विशेषज्ञ कोच और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियन चिराग सेन ने भी खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ बैडमिंटन खेला ।

इस अवसर पर खेल अधिकारी रवीन्द्र भंडारी समेत वेन्यू मैनेजर्स भी मौक़े पर मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!