Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

औद्योगिक आपात स्थिति पर मॉक अभ्यास के आयोजन से सम्बन्धित टेबल टाॅप अभ्यास बैठक का किया गया आयोजन

औद्योगिक आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाए : मुख्य विकास अधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 नवंबर 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का)। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की उपस्थिति में आज औद्योगिक आपात स्थिति पर मॉक अभ्यास के आयोजन से सम्बन्धित टेबल टाॅप अभ्यास बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान औधोगिक क्षेत्र में घटित होने वाली संभावित आपदाओं से बचाव एवं तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए जन एवं पशु हानि को किस तरह कम किया जाए के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही अन्य स्थानों पर औधोगिक क्षेत्रों में घटित हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पूर्व में ही सुरक्षा उपाय विकसित किए जाने पर मंथन किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को संभावित आपदा के दौरान उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। औद्योगिक आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा जनपद के आईआरएस सिस्टम के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रजैन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश नदंन कुमार, विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, प्रयोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, एसीजीडी एनडीआरएफ अजय पंत व डीसी/जीडी रविशकंर बधानी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० दिनेश चैहान, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड डाॅ० राहुल सचान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम खान, निरीक्षक एनडीआरएफ अरविन्द कुमार व मंयक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डाॅ० दीपशिखा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!