Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

साधारण गृहणी दिव्या थापा बनी “तीज क्वीन”

अरुणा थापा थी 2023 की “तीज क्वीन” विजेता और इस बार 2024 की विजेता रही दिव्या थापा

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने “हरतालिका तीज महोत्सव” का किया आयोजन

प्रथम रनरअप के रूप में सुमन श्रेष्ठ, द्वितीय रनरअप के रूप में सृष्टि क्षेत्री रही विजयी

आकश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 सितम्बर 2024, देहरादून। दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा नगर निगम देहरादून टाउन हॉल में “हरतालिका तीज महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए, उपस्थित लोगों को आयोजन की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सोनिया आनंद रावत एवं विधायक विनोद चमोली रहे। विशेष अतिथि के रूप में सुमन सिंह, समाजसेवी अरुण कुमार यादव, नवीन क्षेत्री, वीरेंद्र प्रसाद पोखरियाल, अनिता भट्ट, पूनम शर्मा, समीर मालिक, शाद सैफी, सन्दीप मालिक, लक्ष्मी रावत, सोनू राजपूत उपस्थित रहे। वही वीआईपी अतिथि के रूप में डॉ० ललिता रही। कार्यक्रम प्रतियोगिता की जज आचार्या वर्षा माट्ठा, रक्षिमा तोमर रही। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना नृत्य ग्रुप से हुई।

कार्यक्रम में एक-एक कर कैट वॉक, गीत-संगीत, नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गयीा। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन तीज क्विन प्रतियोगिता रहा, जिनमें मिस एवं मिसेज के साथ-साथ बच्चों का समूह ने इसमें प्रतिभाग किया। मिस और मिसेज ग्रुप में आयोजित तीज क्वीन की विजेता दिव्या थापा रही, प्रथम रनर अप के रूप में सुमन श्रेष्ठ, द्वितीय रनरअप के रूप में सृष्टि क्षेत्री रही विजयी।

इस प्रतियोगिता में वर्ष 2023 की “तीज क्विन” विजेता अरुणा थापा थी और इस बार 2024 की विजेता दिव्या थापा रही। नृत्य प्रतियोगता में हरिद्वार ग्रुप, केदारपुर ग्रुप, बंजारावाला ग्रुप विजयी रहे। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बच्चों द्वारा एक-एक करके बहुत ही शानदार प्रस्तुतियाँ दी गयी। कार्यक्रम में ‘दून एकता शक्ति ट्रस्ट’ के संस्थापक सैम छेत्री ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। वही ट्रस्ट की अहम स्तम्भ बीना क्षेत्री, एकता गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री, नीतू अधिकारी ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किये। कार्यक्रम का शानदार संचालन अलबाब कुद्दुसी ने किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी सोनिया आनंद रावत, विधायक विनोद चमोली, दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम क्षेत्री, ट्रस्ट की अहम स्तम्भ बीना क्षेत्री, एकता गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री, नीतू अधिकारी, अरुणा थापा एवं आचार्या वर्षा माट्ठा, रक्षिमा तोमर, अलबाब कुद्दुसी, सुमन सिंह, समाजसेवी अरुण कुमार यादव, नवीन क्षेत्री, वीरेंद्र प्रसाद पोखरियाल, अनिता भट्ट, पूनम शर्मा, समीर मालिक, शाद सैफी, सन्दीप मालिक, लक्ष्मी रावत, सोनू राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!