Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ओ.एल.एफ. के जीएम शरद कुमार यादव ने कार्मिकों द्वारा एकत्रित 2 लाख 1 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से रविवार को ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (ओ.एल.एफ.) के जीएम शरद कुमार यादव ने भेंट की। कोविड-19 के दृष्टिगत उन्होंने ओ.एल.एफ. के कार्मिकों द्वारा एकत्रित धनराशि का 2 लाख 1 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा। जीएम ओ.एल.एफ. ने कहा कि मेडिकल उपकरणों की रिपेयरिंग में ओ.एल.एफ. द्वारा राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी। कोविड के दौरान राज्य की सहायता हेतु वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य मेडिकल उपकरणों की रिपेयरिंग मुफ्त में की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान राज्य को समाज के हर वर्ग से सहयोग मिल रहा है। अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, संस्थायें सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने मेडिकल उपकरणों की रिपेयरिंग के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद देने के लिए जीएम ओ.एल.एफ. का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश कांत, सचिव इंटक यूनियन देव सिंह पंवार, सचिव इंप्लॉयज यूनियन उमा शंकर, अध्यक्ष बहुजन समाजवादी श्रम सभा सुरेश वालियान एवं श्रीमती अनीता यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!