Breaking News :
>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लैंसडौन सीट से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू को टिकट देने का विरोध तेज, धीरेंद्र प्रताप ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। बुधवार को भी राह तकते रह गए हरक सिंह रावत और कांग्रेस से बुलावा नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी में हरक सिंह की वापसी के विरोध के अपने रुख पर कायम है। हरक के एक लाख बार माफी मांगने के बयान के बाद भी उनकी नाराजगी दूर नहीं हो पाई है। पार्टी हाईकमान ने अब इस मामले में सुलह-समझौते का जिम्मा प्रदेश के नेताओं के ही जिम्मे कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने के लिए हरक को और एक-दो दिन इंतजार करना पड़ सकता है। उनकी पैरोकारी में उतरे कांग्रेसी क्षत्रप वापसी के लिए सहमति बनाने के प्रयासों में जुटे हैं। उधर, प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को भी हरक सिंह की वापसी सुहा नहीं रही है। उन्होंने विरोध तेज कर दिया है।

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर लैंसडौन सीट से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू को टिकट देने का विरोध करने के साथ ही स्वयं के लिए टिकट की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि हरक सिंह का पुत्रवधू के लिए लैंसडौन से टिकट मांगना चर्चा का विषय बना हुआ है। हरक सिंह रावत की पुत्रवधू का समाज सेवा और राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अपने राजनीतिक इतिहास के बल पर वह लैंसडौन क्षेत्र के कांग्रेस के तमाम मजबूत दावेदारों को किनारे लगाकर अपना टिकट किसी भी हालत में साधने की कोशिश में लगे हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वह राज्य बनने के बाद से लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं। राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी माता स्वर्गीय सुमनलता भदोला व पिता सुरेश चंद शर्मा जेल गए। वह 71 आंदोलनकारियों के साथ दिल्ली की तिहाड़ जेल में लंबे समय तक बंद रहे। 23 नवंबर, 1987 को उत्तराखंड के नारे लगाते हुए वह संसद में गिरफ्तार हुए थे। वह 500 से ज्यादा बार गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार टिकट बेच दिया जाता है या अपात्र को देकर उपकृत किया जाता है। मार्मिक अंदाज में उन्होंने कहा कि उनके पूरे परिवार की आंखों में आंसू हैं और कोस रहे हैं कि उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!