Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दुर्दांत विकास दुबे की पुलिस के साथ मुठभेड़ में कहानी ख़त्म, विपक्ष ने सरकार की नीयत पर उठाया सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2020, शुक्रवार। कानपुर में दुर्दांत विकास दुबे की उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत पर विपक्षी दल सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां विकास दुबे को लेकर आ रही कार के पलटने को सरकार से लेकर जोड़ा है, वहीं राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने न्यायपालिका को कठघरे में खड़ा किया है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को उज्जैन में विकास दुबे की गिरफतारी पर भी सवाल उठाया है। शुक्रवार को कानपुर में मुठभेड़ में विकास दुबे के मारे जाने के बाद अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है।

अखिलेश यादव ने लिखा है कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।

प्रियंका गांधी बोलीं- अपराधी को संरक्षण देने वालों का क्या होगा

कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उज्जैन से कानपुर लाते समय एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने विकास दुबे को ढेर कर दिया।

इस मामले में प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अपराधी का तो अंत हो गया, लेकिन अपराधी को संरक्षण देने वालों का क्या होगा।

जयंत चौधरी ने ट्वीट किया कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद देश के सारे न्यायाधीश को इस्तीफा दे देना चाहिए। अब तो भाजपा के ठोक दो राज में अदालत की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने लिखा कि आठ पुलिसकॢमयों के हत्या के असली अपराधियों को बचाने के लिए यह सब ड्रामा रचा गया है।

विकास दुबे को हरियाणा पुलिस गिरफतार करने के बाद सौंप देती है, और फिर उत्तर प्रदेश पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी इस मुठभेड़ को लेकर एक ट्वीट किया है। राजभर ने लिखा है कि जिसका था अंदेशा वही हो गया।कानपुर काण्ड का मुख्य आरोपी विकास दुबे अगर मुंह खोलता तो कई बड़े नेता और अफसर नहीं रहते अपना मुंह खोलने लायक।

Vikas Dubey Arrested: विकास दुबे के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल

 

कोई तो बड़ा शख़्स है, इसके पीछे जो नहीं चाहता था कि विकास दुबे मजिस्ट्रेट के सामने सच्चाई बताता उससे पहले बंद कर दी गयी वो ज़ुबान।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *