Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
राजनैतिक-गतिविधियाँ

आधार के सुप्रीम फैसले पर विपक्ष ने कहा- भाजपा को लगा झटका

नई दिल्‍ली। आधार पर मंगलवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भाजपा को झटका है। इधर तृणमूल कांग्रेस ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है।

कांग्रेेेस नेे कहा कि आधार एक्‍ट के आर्टिकल 57 को रद करना सही है, हम इसका स्‍वागत करते हैं। इस धारा को रद करने से अब प्राइवेट पार्टियों को इसके इस्‍तेमाल से दूर कर दिया गया है। कोर्ट के इस कदम से भाजपा को झटका लगा है।

निजी एजेंसी अब नहीं मांग सकेंगी आधार
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की प्रमुख आधार योजना संवैधानिक रूप से मान्य घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ट्विटर पर कांग्रेस के प्रवक्‍ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया जारी की। उन्‍होंने फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा कि कोर्ट ने आधार एक्‍ट से आर्टिकल 57 को हटाकर इसके गलत इस्‍तेमाल पर रोक लगा दी है। अब कोई भी निजी एजेंसी अपने किसी भी प्रकार के सत्‍यापन के लिए इसका इस्‍तेमाल नहीं कर सकेंगी। सुप्रीम कोर्ट के इस ताजा फैसले को उन्‍होंने भाजपा के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह भाजपा के मुंह पर तमाचा है।

डेटा सरंक्षण कानून की आवश्‍यकता
बता दें कि कोर्ट ने अपने फैसले में आधार एक्‍ट के आर्टिकल 57 को रद्द कर दिया है। इससे अब कोई भी निजी कंपनी इसका इस्‍तेमाल नहीं कर सकेंगी ना ही किसी से इसकी मांग कर सकती हैं। डेटा सुरक्षा को लेकर जस्टिस सिकरी ने केंद्र से कहा कि जितनी जल्दी हो सके मजबूत डेटा संरक्षण कानून लागू करें।

बच गई आधार की आत्‍मा
अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा कि कोर्ट के फैसले से आधार की आत्‍मा सुरक्षित हो गई है बाकी गंदगी को कोर्ट ने हटा दिया। सिंघवी ने फैसले को लेकर पीएम मोदी पर तंज भी कसा और कहा बच्‍चे को गंदे पानी से बचा लिया है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में शीर्ष अदालत के पांच न्यायाधीशों की संविधान खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आधार समाज के हाशिए वाले वर्गों तक पहुंचने में मदद करने के लिए है, न की किसी के फायदे के लिए।

तृणमूल कांग्रेस ने भी जताई खुशी
इधर तृणमूल कांग्रेस ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आर्टिकल 57 को हटा कर कोर्ट ने अच्‍छा कदम उठाया है। अब किसी भी गैर सरकारी संस्‍था जैसे बैंक, स्‍कूल और मोबाइल कंपनी को आधार देने की जरूरत नहीं है। तृणमूल कांग्रेस ने यह प्रतिक्रिया अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!