Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बच्चों में भिक्षावृति की रोकथाम हेतु अगस्त माह से चलाया जायेगा “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान

ऑपरेशन मुक्ति अभियान की थीम “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादून। बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृति की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आगामी माह अगस्त से पूरे प्रदेशभर में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 2 माह तक ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जायेगा, जिसकी थीम “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” है। अभियान के तहत भिक्षावृति में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कर उनको शिक्षा के लिए प्रेरित कर शिक्षा दिलाना है।

ऑपरेशन मुक्ति अभियान को जनपद उत्तरकाशी में सफल बनाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आज अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी/नोडल एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में CWC,समाज कल्याण विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, DTF, चाईल्ड हेल्पलाईन आदि विभागों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सभी को आपसी समन्वय व तालमेल बनाकर ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गये। जनपद स्तर पर भिक्षावृति में संलिप्त बच्चों की अधिक से अधिक काउंसलिंग कर उनकों शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु बताया गया। उत्तरकाशी पुलिस की AHTU की टीम के नेतृत्व में यह अभियान 01 अगस्त से जनपद में वृहत स्तर पर चलाया जायेगा।

उक्त गोष्ठी में चिक्तिसा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डॉo शैलेन्द्र विजल्वांण, उoनिo गीता महिला (काउंसलिंग सेल), दीपक उप्पल (चाईल्ड लाईन 1098) पूनम राणा (श्रम विभाग), हिमानी पंवार (बाल विकास विभाग), उत्तम सिंह गुसांईं (CWC) आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!