Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
देश

नौशहरा में नौ दिन से चल रहा ऑपरेशन, दिन-रात एक किए हुए है, लक्ष्य-आतंकियों का खत्मा

पिछले नौ दिन से सुरक्षा बल के जवान सीमा पार से घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में घुसे आतंकियों की तलाश में दिन-रात एक किए हुए हैं। न खाने की चिंता है-न आराम का समय। हाथ में बंदूक और निशाना लक्ष्य पर। राजौरी के उपजिला नौशहरा के जंगलों में चल रहा ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण है। जंगल इतना घना है कि सूरज की किरणें भी जमीन पर न पड़ें।

धुंध इतनी कि सुबह-शाम कुछ मीटर दूर तक देखना तक मुश्किल है। ठंड का आलम यह है कि तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। बावजूद इसके सुरक्षाबलों का जोश हाई है। जवान अपने दो जांबाजों की शहादत का बदला लेने से पहले पीछे हटने को तैयार नहीं।

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन नौशहरा के खेड़ी गांव के सामने वाली पहाड़ी के ऊपर चलाया जा रहा है। दब्बड़ आटो स्टैंड इस समय सुरक्षा बलों का एक बेस कैंप बन चुका है। ऑपरेशन में जुटा जवान तभी बेस कैंप में लौटता है, जब उसकी जगह दूसरा जवान मोर्चे पर पहुंचता है।

पैरा कमांडों और खोजी कुत्ते भी उतारे :

इस अभियान में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों के साथ सेना के पैरा कमांडो और खोजी कुत्ते भी उतारे गए हैं, जो जंगल को छान रहे हैं। बुधवार को एसएसपी राजौरी जुगल मन्हास के साथ सेना के उच्चाधिकारी भी ऑपरेशन में शामिल हुए।

गुफा के अंदर भी नहीं मिले आतंकी :

खेड़ी, दराट, दब्बड़, पोठा व मंगल देही क्षेत्र में आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षा बल के जवान बुधवार को जंगल में उस गुफा तक भी पहुंचे जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। सुरक्षाबल गुफा में दाखिल हुए और तलाशी ली, लेकिन इसमें भी कुछ नहीं मिला। गुफा के आसपास काफी घना जंगल है, अब सुरक्षा बलों ने इस जंगल के अंदर अपना अभियान शुरू कर दिया है।

बार-बार बदल रहे ठिकाना:

सूत्रों का दावा है कि आतंकी इसी क्षेत्र में मौजूद हैं और सुरक्षाबलों से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। गत मंगलवार को आतंकियों ने अपना जीपीएस खोला था, उससे सुरक्षाबलों को सुराग मिला था कि वह इसी क्षेत्र में छिपे हैं।

पक्का ठिकाना बनाने की आशंका :

सुरक्षा एजेंसियां को यह भी अंदेशा है कि हो सकता है आतंकियों ने इस घने जंगल में अपना पक्का ठिकाना बना लिया हो। जहां यह आतंकी छिपे हुए हों और इन ठिकानों में अपनी जरूरत का हर सामान रखा हो, जिस कारण वह बाहर नहीं आ रहे हैं और न ही सुरक्षा बलों पर फायर कर रहे हैं।

घुसपैठ कर आए थे आतंकी :सूत्रों के अनुसार, तीन से चार आतंकियों ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में घुसपैठ की थी। इसके बाद 31 दिसंबर की रात को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद आतंकी भाग निकले थे। तभी से इन्हें मार गिराने का अभियान जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!