Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डचमोली

मत्स्य आहार के लिए सीमांत जनपद चमोली में खुला गोदाम

स्थानीय स्तर पर मत्स्य आहार की व्यवस्था से किसान उत्साहित, प्रशासन और विभाग का जताया आभार

जिले में मछली पालन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की जगी उम्मीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2023, शनिवार, चमोली। सीमांत जनपद चमोली में विगत कुछ सालों में मछली पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बनकर उभरा है। किसान अब खेती के साथ मछली पालन करके भी अपनी आमदनी को बढ़ा रहे हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर मछली का आहार की व्यवस्था न होने के कारण मत्स्य पालकों की समस्या बढ़ती जा रही थी। मछली किसानों को मत्स्य आहार खरीदने के लिए देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी जैसे बड़े शहरों को जाना पड रहा था। ऐसे में एक या दो तालाबों में मछली पालन करने वाले छोटे किसानों को खासी परेशानी हो रही थी।

किसानों ने अपनी इस समस्या को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने जनपद में ही मत्स्य आहार की व्यवस्था बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर ही मछली आहार उपलब्ध कराने हेतु व्यक्तिगत प्रयास किए गए और लोगों को इस क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं को देखते हुए नंदानगर (घाट) निवासी हरीश राणा ने गोदाम संचालन के लिए मत्स्य विभाग से परामर्श लिया और विभाग के सहयोग से नंदप्रयाग क्षेत्र में सोनला पेट्रोल पंप के समीप मछली आहार हेतु गोदाम का संचालन शुरू किया।

प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य जगदंबा बताते है कि आज हरीश राणा अपने गोदाम से प्रति माह न्यूनतम 10 कुंतल मत्स्य आहार की ब्रिकी कर रहे है। इससे जनपद के मछली पालकों को आसानी से स्थानीय स्तर पर ही मत्स्य आहार मिलने लगा है। साथ ही गोदाम संचालन शुरू करने से हरीश राणा को भी अच्छा स्वरोजगार मिला है। गोदाम से मछलियों का आहार, मेडिसिन, जाल इत्यादि सामग्री भी किसान खरीद सकते है। मछली पालकों ने इसके लिए प्रशासन और विभाग का आभार व्यक्त किया है। जिले में ही मत्स्य आहार मिलने पर अब किसान खासे उत्साहित है और निकट भविष्य में सीमांत जनपद में मत्स्य पालन के क्षेत्र में क्रांतिकारी एवं सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल उम्मीद जगी है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!