Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

संस्कार युक्त शिक्षा ही व्यसन मुक्त समाज का निर्माण करेगी : ललित जोशी

युवा पीढ़ी ही समाज की दिशा और दशा तय करती है।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023, देहरादून। राजकीय इण्टर कॉलेज डोभालवाला देहरादून में विकासखण्ड रायपुर की खण्ड स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान ड्रामा (नाटक) पर्यावरण, परिवहन, स्वास्थ्य आदि विषयों पर अनेक क्रियात्मक मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट ललित जोशी ने वैज्ञानिक क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभाव में रहने वाला बच्चा ही एक दिन इतिहास बनाता है। हिन्दी मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले मध्यम परिवार के बच्चों के अंदर बहुत सारी वैज्ञानिक चेतना भरी हुई है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन एवं उनके मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। सभी गुरूओं और माता-पिता द्बारा बच्चों को संस्कारों के साथ शिक्षा प्रदान की जाए ताकि हमारे देश की युवा पीढ़ी व्यस्नमुक्त रहकर अपने पथ पर आगे बढ़ सके। बच्चों की रूचि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वो अपनी रूचि के अनुरूप समाज में अपना प्रतिनिधित्व कर सकें।

एडवोकेट ललित जोशी ने कहा कि वह विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत आने वाले इण्टर कॉलेज के बच्चों को भी अपने संस्थान में चलाई जा रही सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम से लाभान्वित करेंगे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने संस्थान सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में राजकीय इण्टर कॉलेज डोभालवाला के 10 तथा विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत आने वाले इण्टर कॉलेजों के 30 आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे। बता दें कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है, यहाँ 30 से अधिक कोर्सों में छात्र-छात्राएं नि:शुल्क उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

कार्यक्रम में एडवोकेट ललित जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई, और सजग इंडिया के तहत प्रदेशभर में विगत 15 सालों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र बिष्ट सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि एडवोकेट ललित जोशी प्रदेश के युवाओं में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता हेतु विगत 15 वर्षों से युवाओं के बीच पहुँचकर उनसे सीधा संवाद करते हैं। अब तक वह प्रदेश के 1500 से अधिक स्कूलों में जाकर 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सजग इण्डिया के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक करने का सतत कार्य कर चुके हैं, तथा उनका यह प्रयास निरन्तर जारी है।

सजग इण्डिया में नशे के खिलाफ इस जन जागरूकता अभियान को अब तक 5 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं तथा 2.34 लाख इस अभियान में सजग इंडिया परिवार के सदस्य हैं। ललित मोहन जोशी इस अभियान को अब दूसरे प्रदेशों में भी ले जाना चाहते हैं। उनका मानना है कि नशा पूरे भारत की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहा है। ऐसे में जनजागरूकता के माध्यम से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!