Breaking News :
>>नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 80.60 फीसद पहुँचा, 2405 लोग हुए ठीक, अब 510 एक्टिव केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2020, शुक्रवार। उत्तराखंड में कोरोना वायरस अब हारता दिख रहा है। प्रदेश में पहली बार मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 80.60 फीसद पहुंच गया है। यही नहीं, मरीजों के दोगुने होने की अवधि भी 57.56 दिन हो गई है। हर दिन जितने नए मरीज सामने आ रहे हैं उससे ज्यादा डिस्चार्ज हो रहे हैं। गुरुवार को भी 37 नए मामले आए, तो 88 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए।

प्रदेश में अब तक कोरोना के 2984 मामले आए हैं, जिनमें 2405 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 510 एक्टिव केस हैं। कोरोना पॉजिटिव 27 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। जबकि, 42 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इनमें सहारनपुर निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग की गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हुई है। उन्हें 28 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग मधुमेह, फेफड़ों की समस्या और हृदय रोग से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 1242 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है, जिनमें 1205 की रिपोर्ट नेगेटिव और 37 केस पॉजिटिव हैं। नैनीताल में सर्वाधिक 17 मामले आए हैं। इनमें 13 पूर्व संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। तीन लोग दिल्ली से लौटे हैं, जबकि एक की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। ऊधमसिंहनगर में भी 16 और मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो लोग पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। छह अन्य नोएडा, पांच दिल्ली और एक-एक व्यक्ति बिजनौर, कुवैत व दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। यह सभी दिल्ली से लौटे लोग हैं।

दो और कंटेनमेंट जोन किए गए समाप्त

दून के दो और कंटेनमेंट जोन गुरुवार को समाप्त हो गए। अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 15 रह गई है। समाप्त कंटेनमेंट जोन में जॉन ढाबा कैंट रोड मोथरोवाला व क्लेमेंटटाउन के विवेक विहार के क्षेत्र शामिल है। लगातार 28 दिन तक यहां कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने के आने के बाद पाबंदी समाप्त की गई।

अपर निदेशक ने कर्मचारियों के साथ कराया कोरोना टेस्ट

शिक्षा विभाग में बेहतर पहल करते हुए गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने 56 कर्मचारियों के साथ कोरोना टेस्ट करवाया। उन्होंने बताया कि अनलॉक शुरू होने के पहले दिन से ही दफ्तर में किसी न किसी कार्य से बाहरी लोगों का आनाजाना हो रहा है। एहतियातन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर कोरोना की जांच करवाई गई। पहले दिन कुल 57 लोगों की जांच हुई। शुक्रवार को करीब 40 और लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से सामंजस्य बनाकर पूरे दफ्तर की कोरोना जांच करवाने के आदेश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!