Breaking News :
>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मंडी में पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद प्याज के दाम आसमान छू रहे

आकाश ज्ञान वाटिका। ५ दिसम्बर, २०१९(गुरुवार)। थोक मंडी में पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी वजह फुटकर दुकानदारों की मनमानी है। जो थोक मंडी से 25 से 45 रुपये तक अधिक दाम में प्याज बेच रहे हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि मंडी में प्याज की आवक सामान्य है। नासिक के अलावा अलवर, दिल्ली, इंदौर आदि की मंडियों से पर्याप्त स्टॉक दून पहुंच रहा है। थोक मंडी में प्याज का दाम भी 60 से 75 रुपये तक है। इसके बावजूद बाजार में लोगों को गुमराह कर फुटकर विक्रेता नासिक का प्याज बताकर एक किलो के 100 से 120 रुपये तक ले रहे हैं।

मंडी निदेशक अजय डबराल के मुताबिक, मंडी में पर्याप्त स्टॉक पहुंच रहा है। महंगाई के कारण प्याज की डिमांड भी घटी है। ऐसे में प्याज के दामों में भी कमी आएगी। फुटकर में प्याज के दाम तय करने का अधिकार मंडी को नहींं है।

शुल्क निर्धारित

  • मंडी-60-65-75
  • आढ़त व्यापारी-72-80-85
  • फुटकर दाम-90-100-120

दून में प्याज की जमाखोरी की आशंका

मंडी में प्याज की आवक सामान्य है, लेकिन दामों में उछाल जारी है। ऐसे में जमाखोरी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। हालांकि, मंडी समिति की ओर से समय-समय पर स्टॉक का निरीक्षण किया जा रहा है। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि इस आशंका को देखते हुए तमाम व्यापारियों का स्टॉक चेक किया जा रहा है। यदि कोई जमाखोरी करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खरीद में आई गिरावट

इन दिनों प्याज के दाम आसमान पर हैं। दून शहर में प्याज 90 से 120 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। हाल यह है कि दूनवासी प्याज खरीदने से कतराने लगे हैं। इससे बाजार में प्याज की बिक्री में काफी गिरावट आई है, जबकि मंडी में आवक संतोषजनक है। ऐसे में जल्द ही प्याज के दामों में नरमी आ सकती है।

प्याज की बढ़ी कीमतों से आम आदमी की थाली का जायका तो खराब हुआ ही बजट बिगड़ गया, सो अलग। फुटकर व्यापारियों का कहना है कि दाम बढ़ने से बिक्री में भारी गिरावट आई है। मंडी से अधिक मात्रा में प्याज उठाने वाले विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि ग्राहक प्याज के दाम सुनकर बैरंग लौट रहे हैं। जो आम तौर पर एक से दो किलो प्याज खरीदते थे, वे भी आधा किलो से काम चला रहे हैं। उधर, मंडी समिति के अनुसार प्याज की आवक पर्याप्त है। मंडी में स्टॉक डिमांड के अनुरूप आने लगा है। जल्द प्याज के दाम नियंत्रण में आने की उम्मीद है।

उपभोक्ता

नेहरू कालोनी निवासी शोभा जायसवाल के अनुसार, वह प्याज खरीदने के लिए बाजार आई थी। दाम 100 रुपये से ऊपर है। बिना प्याज खरीदे ही घर जाने को विवश हैं। कुछ दिन बिना प्याज के ही काम चला लेंगे। वहीं, धर्मपुर निवासी आलोक कुमार के मुताबिक, प्याज तो आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। पहले मैं सप्ताह में एक-दो किलो प्याज खरीदता था, लेकिन अब आधा किलो से ही गुजारा हो रहा है।

विक्रेता

फुटकर विक्रेता कौशल किशोर के अनुसार, प्याज की डिमांड बहुत घट गई है। खरीदार प्याज की ओर रुख भी नहीं कर रहे हैं। हमें भी काफी नुकसान हो रहा है। कमलेश गुप्ता का कहना है कि पहले शाम होते-होते पूरी ठेली खाली हो जाती थी, लेकिन अब आधा प्याज वापस ले जाना पड़ रहा है। दाम अधिक होने के कारण खरीदार नहीं आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!