Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डदेश

बिना काटे ही लोगों के आंसू निकाल रहा है प्याज

आकाश ज्ञान वाटिका। ९ दिसंबर, २०१९ (सोमवार)। खाने का जायका बढ़ाने वाला प्याज करीब माहभर से दूनवासियों की रसोई का बजट बिगाड़ रहा है। यहां बिना काटे ही प्याज लोगों के ‘आंसू’ निकाल रहा है। एक माह के भीतर प्याज के दाम दोगुने से अधिक पहुंच गए हैं। ऐसे में अधिकांश लोग प्याज से दूरी बनाने लगे हैं। इस दौरान दून में प्याज की खपत में करीब 40 फीसद की कमी दर्ज की गई है। नवंबर माह की शुरुआत में जहां दून में करीब 750 कुंतल प्याज की खपत रोजाना होती थी, दिसंबर माह में वह 300 कुंतल पहुंच गई है। जबकि दाम की बात करें तो एक माह पहले जो दाम 50 रुपये प्रति किलो थे, वह अब 100 रुपये पार कर चुके हैं।

आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों में शुमार प्याज अब दाम में वृद्धि के कारण पहुंच से बाहर हो गया है। 100 रुपये प्रति किलो या इससे अधिक की दर से बिक रहा प्याज लोगों के दैनिक बजट में फिट नहीं बैठ रहा है। ऐसे में लोगों को मजबूरन प्याज से दूरी बनानी पड़ रही है। व्यापारियों को भी प्याज की बिक्री कम होने से चिंता सताने लगी है। कई व्यापारियों ने निराशा जताते हुए प्याज को घाटे का सौदा बताया। थोक व्यापारी भी कम मात्रा में प्याज मंगवा रहे हैं, जिसके चलते निरंजनपुर मंडी में प्याज की आवक लगातार घट रही है। हालांकि मंडी के अधिकारी व्यापारियों को अधिक मात्रा में प्याज मंगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में प्याज के दामों में नरमी आएगी और दूनवासी खाने में भरपूर प्याज का प्रयोग करेंगे।

पिछले दस दिन की स्थिति
  • दिनांक———————-मात्रा———–दर
  • सात दिसंबर—————287———-100
  • छह दिसंबर—————-298———–100
  • पांच दिसंबर—————201———–100
  • चार दिसंबर—————736———–120
  • तीन दिसंबर—————786———–120
  • दो दिसंबर—————–151———–100
  • एक दिसंबर—————-540———–100
  • 30 नवंबर—————–630———–100
  • 29 नवंबर—————–710———–90
  • 28 नवंबर—————–568———–100

(मात्रा कुंतल में, जबकि रुपये प्रति किलो फुटकर में है।)

इंदौर व अलवर से हो रही आपूर्ति

मंडी अधिकारियों के अनुसार नासिक से प्याज न आने के कारण दून की मंडी पूरी तरह से इंदौर और अलवर पर निर्भर है। हालांकि, दिल्ली से अफगानिस्तान व तुर्की का प्याज भी मंगवाया जा रहा है, लेकिन इसकी डिमांड बेहद कम है। ऐसे में इंदौर का प्याज ही अधिक बिक रहा है।

अजय डबराल (मंडी निरीक्षक) का कहना है कि दून में प्याज की खपत में गिरावट आ रही है। उसी के अनुरूप व्यापारी प्याज आयात की डिमांड देते हैं। व्यापारियों का कहना है कि दाम अधिक होने के कारण प्याज की बिक्री बेहद कम हो गई है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। नासिक का प्याज आने के बाद दाम घटेंगे तो खपत भी स्वत: ही बढ़ जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!