Breaking News :
>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत>>‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि>>जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल>>रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख>>कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा>>क्या किडनी स्टोन में टमाटर खाना नुकसानदायक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास>>मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा>>सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल
देश

बडगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, दूसरे को जिंदा पकड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, श्रीनगर। मध्य कश्मीर के जिला बडगाम में आज सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरे को जिंदा गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन भी बरामद की है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एक आतंकी को मार गिराया गया है जबकि दूसरे को जिंदा पकड़ने में सुरक्षाकर्मी सफल रहे हैं।

आज सुबह पुलिस को बडगाम के मनचोआ इलाके में कुछ आतंकवादियों केे देखे जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल मनचोआ पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस जगह आतंकी छिपे हुए थे, जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ओर बढ़े आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब देने से पहले आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने।

बार-बार अपील करने के बाद भी जब आतंकवादियों ने हथियार डालने से इंकार कर दिया तो सुरक्षाबलों ने जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब आंधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को वहीं ढेर कर दिया। साथी केे मारे जाने के बाद दूसरा आतंकी फायरिंग करते हुए पुलिस घेरा तोड़ मुठभेड़ स्थल से भाग निकलने में सफल हो गया

सुरक्षाबलों ने भी फरार आतंकी का पीछा नहीं छोड़ा। मनचोआ से निकल आतंकी एक ट्रक में सवार होकर जैसे ही खिरयू इलाके में पहुंचा। सुरक्षबलां ने उसे वहीं घेर लिया। जैसे ही सुरक्षाकर्मी आतंकी के पास पहुंचे उसने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने आतंकी को हथियार डालने के लिए कहा। पहले तो वह नहीं माना परंतु जब सुरक्षाबलों ने उसे परिजनों का हवाला दिया तो वह आत्मसमर्पण करने को तैयार हो गया। सेना ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। आतंकी की फरार होने में मदद कर रहे ट्रक चालक को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। आतंकी से एक पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये दोनों आतंकी नए थे। ये हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक आतंकी के मारे जाने व दूसरे के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!