Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, एक पुलिसकर्मी घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई 2022, शनिवार, श्रीनगर।बारामुला में हमले की योजना बना रहे आतंकियों पर समय रहते कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक को मार गिराया है। घेराबंदी में फंसे दूसरे आतंकी के साथ गोलीबारी जारी है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है परंतु ये आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। ये मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के वानीगाम बाला इलाके में चल रही है।

सुरक्षाबलों ने अधिकारिक तौर पर एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। इलाके में छिपे आतंकियों की संख्या दो बताई जा रही है। मुठभेड़ में सेना के दो और पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रास फायरिंग में सेना का एक खोजी कुत्ता भी मारा गया है।

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के मारे जाने के बाद एक बार फिर दूसरे आतंकी को हथियार डालने का मौका दिया परंतु वे गोलीबारी जारी रखे हुए है। सुरक्षाबलों का कहना है कि बहुत जल्द दूसरे आतंकी को भी मार गिराया जाएगा। मुठभेड़ में घायल तीनों सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बारामुला के वानीगाम बाला में छिपे कुछ आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस को इस बात की सूचना मिल गई। एसओजी के जवान सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंच गए और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। एक मकान में छिपे इन आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजीशन संभालते हुए पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो जवाब में उन्होंने भी गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस इलाके में ये आतंकी छिपे हुए हैं, वे रिहायशी है। आसपास काफी लोग रहते हैं। आम लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाते हुए सुरक्षाकर्मी ने आतंकवादी की गोलीबारी का जवाब दिया और एक आतंकी को मार गिराया। अभी भी एक आतंकी वहां मौजूद है और लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!