Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लॉकडाउन के दौरान शवयात्रा के लिए थाने जाकर भी अनुमति ले सकते हैं

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ अप्रैल, २०२०, सोमवार। लॉकडाउन के चलते जिले में इन दिनों हर कोई अपने घर में बंद है। बड़े अस्पतालों में भी कोरोना के संक्रमित मरीजों और संदिग्ध को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे समय में वृद्ध, बच्चों से लेकर किसी की तबीयत खराब होती है तो अस्पताल जा सकते हैं। बस इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र के थाने को सूचना देनी होगी। यही नहीं, अगर किसी का देहांत हो जाता है तो शवयात्रा के लिए वह थाने जाकर भी अनुमति ले सकते हैं।

बीती नौ अप्रैल को पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार को ऐसी शिकायत मिली थी कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस बीमार लोगों को लाने व ले जाने में बेवजह रोक-टोक कर रही है। इसके साथ ही शवयात्रा को लेकर भी अनुमति बड़ी कठिनाई से दी जा रही है। इसे लेकर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने सभी जिलों को आदेश जारी कर कहा था कि बीमार व्यक्तियों को अस्पताल लाने, ले जाने और शवयात्रा को रोका न जाए।

लोगों को बताया जाए कि वह इसके लिए पुलिस को पूर्व में सूचना जरूर दें। ताकि उन्हें बिना देरी के अनुमति मिल जाए। इसे देखते हुए जिलों ने व्यवस्था बनाई है कि आपात स्थिति में यदि कहीं आने-जाने की आवश्यकता पड़ती है तो वह अपने नजदीकी थाने को सूचना देंगे।

थाने पर उनसे एक फार्म भरवाया जाएगा। थाने से यह आवेदन ऑनलाइन स्टेट कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा। स्टेट कंट्रोल रूम स्थानीय पुलिस से बातचीत के बाद इस पर अनुमति जारी कर ऑनलाइन थाने को भेज देगा। थाने से इस अनुमति पत्र का प्रिंट आउट संबंधित व्यक्ति को दे दिया जाएगा। इसके बाद वह नियम और शर्तो के तहत गंतव्य तक जा सकेंगे। पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि जिन लोगों को अनुमति दी जा रही है, उनसे यह भी अपील की जा रही कि वह आने-जाने के दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखेंगे। किसी तरीके से लॉकडाउन व धारा 144 के नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

लोकजीत सिंह (स्टेट कंट्रोल रूम प्रभारी) का कहना है कि बीमार व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने, शवयात्रा व किसी स्थान में फंसे व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के संबंध में कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2722100 पर जानकारी दे सकते हैं। यहां उन्हें प्रकिया के बारे में जानकारी देने के साथ पूरी मदद की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!