Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू एयरपोर्ट के पास एक बार फिर मंडराते हुए देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, जम्मू। जम्मू एयरफाेर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के कुछ दिनों बाद बुधवार-वीरवार की मध्य रात एक बार फिर जम्मू एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया है। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी ड्रोन पर फायरिंग कर क्षतिग्रस्त करते, वह वहां से लापता हो गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं कि ड्रोन को सीमा पार से भेजा गया था या फिर सीमांत इलाके में बैठा कोई आतंकी इसे चला रहा था।

इसके अलावा अखनूर के सीमांत इलाके पलांवाला में भी पाकिस्तानी ड्रोन को देखे जाने की सूचना मिली है। सूत्रों का कहना है कि आसमान में ड्रोन दिखने के बाद वहां तैनात जवानों ने उस पर गोलीबारी भी की। इसके बाद वह वहां से वापस लौट गया। सेना के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला इसकी पुष्टि कर रहे हैं। अभी तक अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में ड्रोन गतिविधियां अधिक बढ़ गई हैं। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही सुरक्षाबलों को सचेत कर दिया है कि पाकिस्तानी सेना आतंकी संगठनों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन हमले की योजना बना रहा है। इसको लेकर गुलाम कश्मीर में पाक सेना व आइएसआइ की मदद से चल रहे 28 से अधिक प्रशिक्षण शिविरों में आतंकवादियों को ड्रोन उड़ाने व उनके जरिए हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमला इसी ट्रेनिंग का हिस्सा है। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के बाद से अब तक कई बार पाकिस्तानी ड्रोन को एलओसी के नजदीक मंडराते हुए देखा गया है। ऐसी सूचनाएं भी मिली हैं कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन की मदद से ही बड़े हमले की योजना बना रहे हैं। इस तरह भारतीय सीमा में ड्रोन भेज ये आतंकी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं।

आपको बता दें कि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय जम्मू दौरे पर आए हुए हैं। गत बुधवार को उन्होंने जम्मू एयरफार्स स्टेशन का दौरा कर वहां ड्रोन हमले से उपजे हालात का जायजा लिया। आज वह जम्मू संभाग के जिला पुंछ, राजौरी और अखनूर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा हालात का जायजा ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को यह निर्देश दिए हैं कि वे दुश्मन की हर नाकाम कोशिश को नाकामयाब बनाएं। इसके लिए वे कोई भी कदम उठा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!