Breaking News :
>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
मनोरंजन

दिल्ली चुनाव जितने पर, बॉलीवुड के सेलेब्स ने ऐसे दी अरविंद केजरीवाल को बधाई

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2020) के परिणाम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल कर ली है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतीं हैं। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से 21,697 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए AAP और @ArvindKejriwal जी को बधाई दी। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’

नरेंद्र मोदी के अलावा अरविंद केजरीवाल की इस बड़ी जीत पर बॉलीवुड सितारों ने उन्होंने जमकर बधाईयां दी हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख से लेकर स्वरा भास्कर और गुल पनाग तक, कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी आम आदमी पार्टी और उनके प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया के जरिए जीत की बधाई दी है।

ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara bhasker) ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- दिल्ली मेरी जान, फिर से प्यार हो गया है तुमसे।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, ‘श्री अरविंद केजरीवाल जी .. आपके और @AamAadmiParty को दिए गए विशाल जनादेश की बहुत-बहुत बधाई, दिल्ली के लोगों द्वारा। आप अच्छा काम करते रहिए सर।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, ‘बधाई @ArvindKejriwal को भारी बाधाओं के खिलाफ जीत की बधाई। “काम की राजनीति” की जीत देखने के लिए तैयार रहें। यह दिल्ली के लोगों की जीत भी है क्योंकि वे दिखाते हैं कि हमें विकास की प्रगति के आधार पर वोट देने की आवश्यकता है। प्रगतिशील भारत के लिए प्रगति।’

सिंगर विशाल ददलानी भी आम आदमी पार्टी के स्पोर्ट करते नजर आए। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘हारे तो मेहनत करेंगे जीते तो और मेहनत करेंगे। हम ये नतीजें नहीं देख रहे हैं। ये सब काफी तनावपूर्ण लगता है। भारत के लिए जो भी हो, अच्छा होगा। मैं आम आदमी पार्टी के भाइयों और बहनों को ये बात जरुर कहूंगा कि आज जब हम जीते , विनम्र बने रहें और जमे रहें। जय हिन्द।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!