Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय सरस मेले में तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने अपने जागरों एवं गीतों से किया मंत्रमुग्ध

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022, देहरादून। राष्ट्रीय सरस मेले में आज तीसरे दिन भारी संख्या में लोग आए। राष्ट्रीय सरस मेले में आज जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण प्रस्तुति देते हुए अपने जागरों एवं गीतों से मंत्रमुग्ध किया। अपनी प्रस्तुति में उन्होंने सर्वप्रथम शुभ संध्या भगवती जागर से शुरुआत करते हुए, मेरो हिमवंती देसा, शिवजी कैलाश रौंदा, है बाबाजी किले मार मि, मेरी बजा वचना, सिरा लाई बेदी, बन्द अमरावती,बिंदुली, सरुली मेरु जिया, ढोल दामों पवड़ा जागर, माहेश्वरी जागर, मोहना तेरी मुरिल बजे, मोरी रख्या खोली, नारायणी दुर्गा और नॉनस्टॉप गीतों से लोगों को आनंदित किया। साथ ही लोगों ने राष्ट्रीय सरस मेले में लगाए गए स्टॉल में खूब खरीदारी की।

कार्यक्रम के आज के मुख्य अतिथि डॉ० समीर सिन्हा (पी.सी.सी.एफ. वन्यजीव, उत्तराखंड) गुरु नानक अकादमी एवं दून हेरिटेज के बच्चों को सम्बोधित करते हुए सोशल अवेयरनेस प्रोग्राम” की जानकारी दी। जिसके उपरान्त उन्होंने, उपयुक्त तरीकों को लागू करने से विलुप्त होने या लुप्त होने से वन्यजीवों की प्रजातियों की सुरक्षा कैसे की जा सकती है, राष्ट्रीय सरस कार्यक्रम में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनोज गोयल ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जानकारी दी। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम देहरादून एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा द्वारा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के बारे में जानकारी देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपेक्षा की। वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक हेतु विकल्प वस्तुयें के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।
राष्ट्रीय सरस मेला-2022 सरस मेलों की इसी श्रृंखला की कड़ी है जिसमें देश के 20 राज्यों (उत्तराखण्ड, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, मेघालया, पंजाब, त्रिपुरा, पंडुचेरी, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आंध्राप्रदेश, गुजरात, केरला, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, हिमांचल, हरियाण, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू.एस.आर.एल.एम. आनंद स्वरूप, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण आर.सी. तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू.स.आर.एल.एम. प्रदीप पांडेय एवं समस्त अधिकारी एवं अन्य एनआरएलएम कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सरस मेले में 11 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!