Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा की कार्यसमिति की बैठक का दूसरा दिन, प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जनवरी 2023, सोमवार, ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी की ऋषिकेश के रायवाला में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

ऋषिकेश के रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति रविवार को शुरू हो गई थी। सोमवार को दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सरकार के मंत्री कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यसमिति में सोमवार को सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा।

मंत्रियों के जनपदों में निर्धारित प्रवास को लेकर भी होगा जवाब तलब

भाजपा की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में सरकार के काम की समीक्षा के साथ जिलों के प्रभारी मंत्रियों का काम भी परखा जाएगा। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में संगठन का भी कामकाज परखा जाएगा। कमियों को दूर करने के साथ ही कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी तालमेल बनाए जाने पर बातचीत होगी।

इसके अलावा मंत्रियों के अभी तक के रिपोर्ट कार्ड को भी चेक किया जाएगा। मंत्रियों के जनपदों में निर्धारित प्रवास को लेकर भी जवाब तलब होगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को जी-20 की मेजबानी मिली है। जी-20 की तैयारियों को लेकर सरकार के साथ संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, कार्यक्रम प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान, मेजबान संगठनात्मक जनपद के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *