Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सुराज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंपावत के उचौलीगोठ गाँव में आयोजित चौपाल में जन समस्यायें सुनी

अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के दिये निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2022, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुराज दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत के टनकपुर स्थित रामलीला मैदान, ग्राम-उचौलीगोठ में चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत दान सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख का चेक प्रदान किया एवं 2 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न स्व० अटल जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए चौपाल कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा अटल जी ने उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया था, लंबे संघर्ष के बाद मिला यह राज्य आज विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में अटल जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने हेतु संकल्पबद्ध है। हमारा संकल्प उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने का है और इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के कोने-कोने को विकसित करने का कार्य कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य है कि उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना। सभी के सहयोग और समर्थन से सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने का जो महायज्ञ हमने शुरू किया है, वह निश्चित ही सफल होगा। मुख्य सेवक के रूप में उन्होंने अपने प्रत्येक क्षण को जनसेवा, जन कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य भी अंत्योदय है, हमारा प्रण भी अंत्योदय है और हमारा पथ भी अंत्योदय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां पूर्णागिरी यात्रा सुगम सुरक्षित हो इसके लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पूर्णागिरि में रोपवे बनाए जाने पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा 2022-23 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 723 प्रस्तावित आवासों को जल्दी ही स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा टनकपुर तवाघाट मार्ग तामली मंच से जुड़ जाने के कारण टनकपुर से तामली मंच का सफर महज 1- 2 घंटे का रह जाएगा, जो कि पहले 6 घंटे का हुआ करता था। उन्होंने कहा इससे पूरे तल्लादेश क्षेत्र एवं टनकपुर वासियों को सुविधा होगी। चंपावत जिले को आदर्श जिले के रूप में स्थापित किए जाने पर लगातार कार्य किया जा रहा है साथ ही आने वाले दिनों में यहां सभी अधिकारियों की एक बड़ी बैठक भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के चहुँमुखी विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। आज प्रदेश में इन्फ्रास्क्टचर, पर्यावरण सुरक्षा एवं आधुनिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास के लिए भी विशेष अभियानों का संचालन किया जा रहा है। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, पलायन को रोकने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हम नीतिगत योजनाओं का खाका तैयार कर रहे हैं। हमारी विकास योजनाओं के केंद्र में हमारे युवा, हमारे किसान और हमारी नारी शक्ति है। हम जानते हैं की जब तक हमारा युवा,हमारे किसान और हमारी महिलायें आत्मनिर्भर नहीं होंगी तब तक विकसित उत्तराखंड की राह सुनिश्चित नहीं होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी विजन यही है और उन्हीं के मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। जिस गति से आज हमारे प्रदेश में सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिस मजबूती के साथ सीमाओं को सुरक्षित किया जा रहा है और जिस समर्पण के साथ हमारे देवस्थानों को और भी अधिक भव्य बनाया जा रहा है वो अभूतपूर्व है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का सपना सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बनाना का है। हम इस लक्ष्य को अपने “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र के साथ पाने में अवश्य सफल होंगे। जब हम सभी वर्ष 2025 में राज्य का रजत जयंती वर्ष मना रहे होंगे, तब हम सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के सपने को साकार होता हुआ देखेंगे। आज प्रदेश का प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से चंपावत विधानसभा के लोग सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने के हमारे संकल्प की पूर्ति के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, हयात माहरा, मानी चंद, हर्षवर्धन, अध्यक्ष नगर पालिका विपिन कुमार, दीपक पाठक, मुकेश कालखुडिया, मुकेश महराना, गोविंद सामंत, ग्राम प्रधान गणेश महर, प्रदेश महामंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!