Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

सुराज दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने केदारवाला में आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों की समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2022, रविवार, देहरादून। सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ग्राम पंचायत केदारवाला में आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों की समस्या सुनी। केदार वाला में आयोजित चौपाल में 35 शिकायतें/समस्यायें प्राप्त हुई।

आज आयोजित चौपाल में मुख्यतः शिकायतें टाइल रोड निर्माण, जल निकासी, राजकीय इंटर कॉलेज में कला विषय की कक्षायें शुरू करने, लांगा रोड नाले को भूमिगत करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनवाने,शीतला नदी किनारे कृषि भूमि कटाव से बचाव हेतु पुस्ता निर्माण, विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने, शौचालय निर्माण, भूमि उत्तराधिकारीओं के नाम दर्ज कराने, ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, विद्युत कनेक्शन दिलवाने, आंगनवाड़ी केंद्र में एक आँगनवाड़ी एवं सहायकों के रिक्त पद भरने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिकाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारी को निर्देशित किया कि चौपाल में प्राप्त हुई शिकायतों का निस्तारण करते हुए शिकायत कर्ता को सूचित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अविवादित विरासत को संबंधित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने हेतु गाँव में शिविर लगाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। शीतला नदी के किनारे कृषि भूमि कटाव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने तथा फरियादियों के घर में विद्युत कनेक्शन लगवाने की कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश। वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर, जिलाधिकारी ने दूरभाष पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया संबंधित के अभिलेख प्राप्त करते हुए नियमानुसार पेंशन लगाने की कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दिव्यांग पंकज पुत्र अमीरचंद के हालचाल जाने तथा उनकी समस्याओं को सुना

चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी ने गाँव का भी भ्रमण किया तथा ग्राम-वासियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वापस लौटते हुए जिलाधिकारी ने केदारवाला निवासी आमिर खान, बालूवाला निवासी कांता देवी, सुमित्रा देवी, शिशुपाल, अमीरचंद आदि से वार्ता कर गाँव में उपस्थित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी एवं क्षेत्रवासियों को यदि कोई परेशानी हो रही हो तो उसकी भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग पंकज पुत्र अमीरचंद के हालचाल जाने तथा उनकी समस्याओं को सुना।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!