Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने धूमधाम से मनाया ‘पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह-2024’

महासंघ की नवनिर्वाचित देहरादून जनपद की कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

पत्रकारिता/सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को किया गया सम्मानित

पत्रकारों को जनसंवेदनाओं के साथ जुड़कर काम करना चाहिए : तरुण विजय

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 मई 2024, देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ एवं ‘पत्रकारिता गौरव सम्मान-2024 समारोह’ का भव्य आयोजन किया।

माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते मुख्य वक्ता एवं अथितिगण

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया और सांस्कृतिक संस्था हंसा ग्रुप द्वारा गढ़वंदना की सुन्दर प्रस्तुति पेश की गई।

सांस्कृतिक संस्था हंसा ग्रुप द्वारा गढ़वंदना की सुन्दर प्रस्तुति

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ स्तम्भकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय ने पत्रकारों के साथ अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ स्तम्भकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय ने कहा है कि पत्रकारों को जनसंवेदनाओं के साथ जुड़कर काम करना चाहिए और क्या लिखना है ? किसके लिए लिखना है ? और क्यों लिखना है ?, इस पर चिन्तन करना चाहिए। पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय गुरूवार को देहरादून के आईआरडीटी प्रेक्षागृह में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर “वर्तमान परिपेक्ष में पत्रकारिता की चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
पांचजन्य के पूर्व सम्पादक ने खुद को विषय के साथ जोड़ते हुए कहा कि जब तक प्राण है तब तक चुनौतियाँ हैं। निष्प्राण को चुनौती नहीं होती। पत्रकारिता के सामने चुनौती का अर्थ है कि उसमें प्राण है। उन्होंने कहा कि सत्य की आराधना करने वाले पत्रकार के लिए हमेशा चुनौती रही है। सत्ता के लिए लिखने वालों के लिए कोई चुनौती नहीं है लेकिन इन सबके बीच पत्रकारों को जनसंवेदनाओं के साथ जुड़कर अपना दायित्व निभाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनसंवेदनाओं के साथ जुड़कर लिखने वालों की समाज में विश्वसनीयता है जो पत्रकारिता के लिए बहुत आवश्यक है।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्तम्भकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय

इस अवसर पर महासंघ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्तम्भकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय को सम्मानित करते संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों अनुपम त्रिवेदी, ज्योत्सना बौंठियाल, चन्द्र शेखर बुडाकोटी, केदार दत्त, राकेश खंडूडी, राजेश बहुगुणा, नरेश रोहिला, सुभाष कुमार को “पत्रकारिता गौरव सम्मान-2024” से सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता गौरव सम्मान-2024

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ० देवेन्द्र भसीन द्वारा उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की नवनिर्वाचित देहरादून जनपद इकाई की कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गयी। जनपद इकाई देहरादून के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक राजीव शर्मा एवं जनपद इकाई देहरादून के चुनाव कराने वाले चुनाव अधिकारी घनश्याम चन्द्र जोशी तथा सहायक चुनाव अधिकारी सुश्री टीना वैश्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म एवं मास कॉम के विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों को प्रतिभाग हेतु स्मृति पत्र भेंट किया गया।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की नवनिर्वाचित देहरादून जनपद इकाई की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ० देवेन्द्र भसीन, वरिष्ठ पत्रकार एवं देवकमल पत्रिका के संपादक राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ ने भी अपने विचार प्रकट किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय कवि और डीएवी कालेज में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० राम विनय सिंह ने किया।

सफल संचालन करते राष्ट्रीय कवि और डीएवी कालेज में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० राम विनय सिंह

अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर अपने विचार प्रकट किए।

अतिथियों का आभार व्यक्त करते केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी

इस अवसर वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र नाथ कौशिक, मनोज इष्टवाल, अरुण शर्मा, अलोक शर्मा, अवधेश नौटियाल सहित प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई, इंदेश्वरी मामगईं, राजेंद्र सिंह सिरारी, यशराज आनंद तथा संगठन, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों के गणमान्य जनों की गरिमायी उपस्तिथि रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!