Breaking News :
>>क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1>>जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी>>महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा>>एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

हरेला पर्व के अवसर पर विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत देवीपुरा में किया गया वृक्षारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2022, रविवार, हल्द्वानी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत देवीपुरा में राजकीय इंटर कॉलेज देवीपुरा के समीप ग्राम पंचायत देवीपुरा में मनरेगा एनआरएलएम व आईसीआईसी फाउंडेशन के सहयोग से क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सयुंक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एव विभिन्न संस्थाओं हरियाली चेतना, एकता, साईंबाबा, निमा दिव्य आदि देवीपुरा की स्वय सहायता समूह की महिलाओं ने बांस एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सभी को हरेला पर्व के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को अपने-अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ पोधे लगाने चाहिए व अपने जन्म दिवस, विवाह एव अन्य शुभ अवसर पर भी पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण सन्तुलन बना रहे।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि बांस के पेड़ लगाने से जहाँ भूमि कटाव को रोका जा सकता है वही स्थानीय लोगों को स्वरोजगार भी मिलेंगे। उन्होंन कहा यह प्रथम चरण का कार्यक्रम है आगे भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० सतीश तिवारी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्प पन्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता आर्य, जेस्ट प्रमुख संजय नेगी, खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत के साथ ही जनप्रतिनिधि एवं महिलायें उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!