Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पौधा लगाकर प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी

गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह त्यौहार संपन्नता, हरियाली, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। श्रावण मास में हरेला पूजने के उपरांत पौधे लगाए जाने की भी प्रदेश की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता क्षेत्र के अस्थल में आयोजित वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

एक पौधा धरती मां के नाम अभियान किया शुरू

हरेला महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में एक पौधा धरती मां के नाम अभियान का आयोजन किया गया। क्षेत्र के 15 वार्डों में सुबह 9 से 10 तक इस अभियान के तहत 1500 पौधारोपण का लक्ष्य खा गया। 1595 पौधे रोपे गए। चार धाम यात्रा बस अड्डा परिसर में मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह कविरियाल ने गुलमोहर, रोटरी क्लब इंटरनेशनल के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने जामुन का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

जिला गंगा सुरक्षा समिति के अंतर्गत आस्था पथ हरित पट्टी का का भी पौधारोपण कर कार्य प्रारंभ किया गया। नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई ने यहां कपूर का पौधा रोपा। इसी क्रम में प्रगति विहार में उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी ने गुलमोहर का पौधा रोप कर अभियान में शिरकत की।

अभियान की सफलता के लिए सभी सफाई निरीक्षकों को नोडल अधिकारी बनाया गया था। अभियान में सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, पार्षद चेतन चौहान, राकेश सिंह मियां, मनीष शर्मा, पंकज गुप्ता आदि शामिल हुए।

डोईवाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने रोपे पौधे

डोईवाला तहसील क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हरेला पर्व के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्राम सभाओं व नगर पालिका क्षेत्र में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया के बाहर पौधे रोपे

विकासनगर में एसडीएम, तहसीलदार, ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ ने सहिया पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया के बाहर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर गुरुवार को कालसी एसडीएम समेत कई अधिकारियों ने अस्पताल के बाहर आम, अमरूद, नीबू, बांस, तेज पत्ता और आवंला के पौधे रोपे। इस दौरान एसडीएम अपूर्वा सिंह, कालसी तहसीलदार एम सी रमोला, कालसी ब्लॉक प्रमुख मठौर सिंह, बीडीओ सुमन कोठियाल,प्रधान सहिया नीलम सवाई, प्रभारी चिकित्सक सहिया डॉक्टर विक्रम तोमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, अमन अरोड़ा, बलजीत सवाई, वन दरोगा राजेन्द्र वीजलवान, देवेन्द्र मिश्रा, चतर सिंह, सहिया उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा कमलेश शर्मा सहित कहीं लोग मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व प्रधान मोहन शर्मा ने अपने गांव नेवी में सभी ग्रामवासियों के साथ गांव में पोधे रोपे। ग्राम पंचायत बड़नू के प्रधान कांति चौहान ने सड़क के किनारे पौधारोपण किया।

हमारे पूर्वज हरेला पर्व के रूप में पर्यावरण संरक्षण का दिया एक महान संदेश  

उत्तरकाशी में हरेला पर्व पर पुलिस अधीक्षक, पंकज भट्ट व सीओ दीवान सिंह ने पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पौधा रोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन उत्तरकाशी व तिलोथ में पौधा रोपण किया गया। एसपी पंकज भट्ट ने कहा कि  हमारे पूर्वज हरेला पर्व के रूप में पर्यावरण संरक्षण का एक महान संदेश दे गए हैं। इस परंपरा को हम सब मिलकर आगे बढायें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *