Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर

विभिन्न विकास योजनाओं हेतु कैबिनेट मंत्री/क्षेत्रीय विधायक उनियाल ने अपनी विधायक निधि से 50 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत की

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके : सुबोध उनियाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2023, शनिवार, टिहरी। “सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री/क्षेत्रीय विधायक उनियाल द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं हेतु अपनी विधायक निधि से 50 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई।‘‘

‘‘कैबिनेट मंत्री/क्षेत्रीय विधायक द्वारा 03 स्वायत्त सहकारिता समूह को 80 प्रतिशत अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक एवं 02 महिलाओं को आटा चक्की प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ ही शिविर में पंजीकृत जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।‘‘

शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज हॉल, पावकी देवी, नरेन्द्रनगर में वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘एक साल नई मिसाल‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘#जन सेवा‘ थीम पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। देर सायं तक चले बहुउद्देशीय शिविर में 175 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए, जिनमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि आज शिविर में छोटी-छोटी समस्यायें भी आई, अधिकारी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के प्रति संवदेनशील हों, इस तरह की छोटी-छोटी समस्यायें जो कार्यालय स्तर से ही निस्तारित हो सकती हैं, वह उच्च स्तर पर न आयें।

शिविर में प्रधान ग्राम पंचायत सिंगटाली कुसुम राणा ने रेल विकास निगम लि० के अन्तर्गत कौडियाला में डम्पिंग जोन में कास्तकारों की निजी भूमि, मकानों और खेल मैदान पर सुरक्षा दीवार निर्माण का अनुरोध किया गया, जिस पर मा. मंत्री जी द्वारा एसडीएम नरेन्द्रनगर को आरवीएनएल के साथ वार्ता कर समाधान निकाने के निर्देश दिये गये। प्रधान ग्राम पंचायत नाई लक्ष्मी देवी ने 40 रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक दिलवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा स्वीकृति देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। वहीं वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं हेतु अपनी विधायक निधि से 50 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई, जिसमें सी.सी. मार्ग, प्रतीक्षालय, शौचालय, स्कूल प्रवेश द्वार, पुलिया निर्माण, पुश्ता मरम्मत, बारातघर मरम्मत, महिला मिलन केन्द्र आदि सम्मिलित हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। कहा कि सौर ऊर्जा में 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, पर्यटन नीति बनाई गई है, जिसके तहत व्यापार को बढ़ाकर आर्थिकी को मजबूत करना है। सरकार द्वारा चुनाव से पहले उज्जवला गैस कनेक्शन के तहत तीन सिलेण्डर दिये जाने के वादे को क्रियान्वित किया गया। वात्सलय योजना के तहत कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष तक तीन हजार महीना एवं सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिये जाने पर तत्काल कार्यवाही की गई। कहा कि कुछ लोगों ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में पैंसों का लालच देकर को प्रभावित करने का प्रयास किया, जिनके खिलाफ सरकार ने तत्काल कार्यवाही की गई और नकल विरोधी अध्यादेश लाया गया। वन मंत्री ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले साल में नीति एवं नियत को प्रदर्शित कर सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।  

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल स्थापित कर लोगों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा 25 पशु चिकित्सा औषधि वितरण, चिकित्सा विभाग द्वारा 73 एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक ओपीडी, समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 वृद्धा पेंशन, 01 विधवा पुत्री शादी एवं 02 विकलांग पेंशन के फार्म वितरित, कृषि विभाग द्वारा 4 कुदाल, 6 फवाड़ा, 10 किलो जिंक, 15 किलो नीमफली वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 50 पैकेट बीज, 01 स्प्रे उपकरण तथा 5 शीशी दवा वितरण, पंचायती राज द्वारा 4 पेंशन सत्यापन, 24 राशन कार्ड के आवेदन प्राप्त तथा 2 राशन कार्ड संशोधित किये गये।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र नगर राजेन्द्र सिंह भण्डारी, एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एल.एम. चमोला, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी सहित अन्य अधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बन्धु एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!