Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन ‘युवा संकल्प दिवस’ पर अमृत फार्म में आयोजित हुआ अभिनन्दन समारोह एवं रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सम्मान और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा संकल्प दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा रोड स्थित अमृत फार्म में आयोजित अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग कर उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में लगाये गये रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सम्मान और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों और प्रदेश की युवा शक्ति का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक और एक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, उसमें मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस तरह उनके जन्म दिवस पर लोगों ने रक्तदान किया, उसी प्रकार लोग कभी भी, कहीं भी किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़े तो हमेशा पहली पंक्ति में खड़े नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। राज्य के समग्र विकास के लिए सभी प्रदेशवासियों का योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के खत्म होते ही विकास और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जायेगी।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए राज्य में योजनायें आगे बढ़ाई जा रही हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप बुटोला, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!