Breaking News :
>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंचायत चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक रूप से मजबूत हुई हैं पंचायतें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत को जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की जीत बताया है।

हरिद्वार के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार जनपद में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की 44 सीटों में से 26 सीटों में से अभी तक सर्वाधिक 14 सीटें पर भाजपा को पहली बार मिली बड़ी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत को भाजपा के प्रति जनता के विश्वास, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियां और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की जीत बताया है।

ज्ञात हो त्रिस्तरीय पंचायतों को सशक्त करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों को पंचातीराज मंत्री सतपाल महाराज लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेक विकास योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। उसी परिणाम है कि हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली प्रचंड जीत से भाजपा बेहद उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी ने जिले में अब तक हुए चार जिला पंचायत चुनावों में चार से अधिक सीटें नहीं जीती थीं। लेकिन इस बार 14 सीटें जीत कर पार्टी में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

प्रभारी मंत्री महाराज ने कहा कि जनपद में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की अधिकांश सीटों पर भाजपा को मिली अपार सफलता इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में ग्रामीण व्यवस्था लोकतांत्रिक रूप से लगातार और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!