Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर महिला एवं युवक मगंल दलों को दिया गया आपदा राहत खोज बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा उपचार का प्रशिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2022, शनिवार, पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉo विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधान में विकासखण्ड कोट में महिला एवं युवक मगंल दलों को आपदा राहत खोज बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आपदा से राहत व बचाव के लिए किये जाने वाले प्राथमिक कार्यो की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

विकासखण्ड कोट में आयोजित आपदा राहत बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा उपचार प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार ने युवकों, महिलाओं व उपस्थित कार्मिकों को आपदा राहत खोज बचाव का प्राथमिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि आपदा कभी भी बता कर नही आती इसलिए आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व में ही तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में घबराएं नही और आपातकालीन नंबरों पर फोन कर जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश करें। जिससे जल्द से जल्द राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया जा सके।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड कोट से सम्बधित अधिकारी, कर्मचारी, नवयुवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों के सदस्य उपस्थित थे।
                                                           

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!