Breaking News :
>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने से करीब 100 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2022, रविवार, हरिद्वार। पहले नवरात्र के दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने से करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। ये लोग हरिद्वार के कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, और भूपतवाला के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। इस मामलो में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल चाल जाना।

भर्ती मरीजों के उचित इलाज के संबंध में अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को बीमार व्यक्तियों की उचित देखरेख और इलाज के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर यदि निजी चिकित्सालय में भी मरीजों को भर्ती कराया जाना हो तो तत्काल इसके लिए तैयार रहें।

नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से श्यामपुर क्षेत्र में 21 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें कांगड़ी स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से छह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। खाद्य विभाग ने कुट्टू के आटे के सैंपल ले लिए हैं। सूचना मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस भी उन दुकानदारों से पूछताछ कर रही है जहां से कुट्टू का आटा खरीदा गया था।

नवरात्रि में अधिकांश लोग व्रत रखते हैं और फलाहार का सेवन करते हैं। जिसमें मुख्यतः कुट्टू के आटे का सेवन किया जाता है। ऐसे में मिलावट खोर और सक्रिय हो जाते हैं। शनिवार को नवरात्र का पहला व्रत तोड़ने के बाद कई लोग ने कुट्टू के आटे का सेवन किया, जिससे श्यामपुर क्षेत्र में ही करीब 21 लोग फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें कांगड़ी स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्‍सकों ने छ: की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। वहीं अन्य का कांगड़ी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात से लेकर रविवार करीब 11 बजे तक भी फूड प्वाइजनिंग के मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी था।

सूचना मिलने के बाद चंडी घाट चौकी इंचार्ज नवीन पुरोहित और कांस्टेबल राजवीर चौहान अस्पताल पहुंचे और मरीजों से उस दुकान के बारे में जानकारी जुटाई जहां से उन्होंने कुट्टू का आटा खरीदा था।

वहीं मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. खगेंद्र का कहना है कि हरिद्वार के श्यामपुर सहित रोशनाबाद और ब्रह्मपुरी में भी कई लोग फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। ऐसे सभी दुकानदारों के कुट्टू के आटे के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी ग्रामीण क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग के शिकार हैं वह जिला अस्पताल आकर अपना इलाज करा सकते हैं। वहीं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने बताया कि सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!