Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी ने पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता, मापक यंत्रों तथा अवसंरचनात्मक सुविधाओं का किया अवलोकन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह द्वारा श्रीनगर स्थित बी.पी.सी.एल. के सेफवे फिलिंग स्टेशन, श्रीकोट तथा जी.एम.ओ पेट्रोल पम्प श्रीनगर का औचक निरीक्षण करते हुए पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता, मापक यंत्रों तथा अवसंरचनात्मक सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

सेफवे फिलिंग स्टेशन में निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने कई तरह की अनियमितता पायी गयी। इस दौरान उन्होंने पाया कि कर्मचारी वर्दी में नही थे, पेट्रोल पम्प रात्रि 9-10 बजे बन्द किया जाता है जबकि चार धाम यात्रा को देखते हुए पेट्रोल पम्प 24 घण्टें खुला रखने के निर्देश है। पाया गया कि कुल 6 नोजल में से केवल 2 नोजल को ही उपयोग में लाया जा रहा था। पेट्रोल का औसत तापमान .8 आया जबकि औसतन .3 से अधिक नही आना चाहिए जिससे पेट्रोल की गुणवत्ता ठीक नही कही जा सकती साथ ही निरीक्षण के दौरान शौचालय में गन्दगी भी पायी गयीं। वर्षा के पानी की निकासी दुरुस्त न होने के चलते अण्डर ग्राउण्ड टैंक में पानी लिकेज हो सकता है और लोगों के जरूरत की बेसिक अवसंरचना का अभाव पाया गया। उपजिलाधिकारी ने पायी गयी सभी कमियों को तत्काल ठीक करते हुए रिपोर्ट देने को कहा, नही तो सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी 

उपजिलाधिकारी ने जीएमओ पेट्रोल पम्प मेें भी कुछ अनियमिताऐं पायी। जिसमें पेयजल व्यवस्था ठीक न होना, खुली बोतल में पेट्रोल दिया जाना, औसत तापमान .3 से अधिक (.5) पाया गया। पेट्रोल पम्प पर आने वाले ग्राहकों की सूचना के लिए प्रवेश, निकासी, शौचालय, रास्ता, डूज और डोन्ट इत्यादि बातें नही चस्पा की गई थी। इसके अतिरिक्त दोनों स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा मानक सही पाये गये। उन्होंने दोनों पेट्रोंल पम्प संचालकोे को कड़ाई से निर्देश दिये कि आज सामने आयी कमियों में जल्द सुधार करे अन्यथा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल भी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.