Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कालापानी को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत के हिस्से भारत में ही रहेंगे”

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १९ नवम्बर, २०१९ मंगलवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुमाऊं के कालापानी को लेकर चल रहे विवाद पर कहा है कि भारत के हिस्से भारत में ही रहेंगे। कालापानी को लेकर नेपाल की जो प्रतिक्रिया आ रही है, वह उसकी संस्कृति से मेल नहीं खाती है। नेपाल, भारत का मित्र राष्ट्र है। उम्मीद है कि यह मसला बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।

भारत और नेपाल के बीच इस समय कालापानी क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, हाल ही में भारत ने एक नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है। इसमें उत्तराखंड के कालापानी और लिपुलेख को भारतीय क्षेत्र में दिखाए जाने पर नेपाल ने एतराज जताया है। वहीं, सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा औली का एक और बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने भारत से कालापानी इलाके से अपनी सेना वापस बुलाने को कहा है।

इस संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा लगता है कि वहां नकारात्मक तत्व घुस आए हैं। यह बयान नेपाल की संस्कृति और उसके स्वभाव के भी विपरीत है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने किन परिस्थितियों में यह बयान दिया गया है यह पता नहीं, लेकिन भारत का जो भाग है वह भारत का ही रहेगा। भारत व नेपाल की संस्कृति एक ही रही है, उम्मीद है कि आपसी बातचीत से हल निकल जाएगा।

सरकार का प्रयास पर्यटन व सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देना है। उसी का परिणाम है कि यात्रा बढ़ी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के चारधाम में आने का असर भी हुआ है। इसका श्रद्धालुओं पर सकारात्मक  संदेश गया है। इसी का परिणाम है कि श्रद्धालुओं की संख्या में 36 फीसद बढ़ोतरी हुई है। ये यात्री चारधाम के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों पर भी गए। शीतकाल में भी पर्यटन बढ़ेगा। उम्मीद है कि उत्तराखंड को एक सीजन नहीं बल्कि पूरे साल भर के पर्यटन स्थल के रूप में सामने लाया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!