Breaking News :
>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

श्री गुरुनानक देव महाराज की जयंती पर आज देहरादून में निकलेगी शोभायात्रा, ट्रैफिक रूट किये गए डाइवर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 नवम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। श्री गुरुनानक देव महाराज की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए आज शनिवार को शहर का ट्रैफिक में तब्दीली की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। 

श्री गुरुनानक देव महाराज की जयंती शोभायात्रा का रूट

गुरुद्वारा पटेलनगर ➲ सहारनपुर चौक ➲ प्रिंस चौक ➲ गांधी रोड ➲ दर्शनलाल चौक ➲ पलटन बाजार ➲ दर्शनी गेट ➲ गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार 

  • शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर पटेलनगर मंडी व लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
  • शोभायात्रा के मातावाला बाग से सहारनपुर चौक के मध्य पहुंचने पर बल्लीवाला से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को कमला पैलेस और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
  • शोभायात्रा के आढ़त बाजार व प्रिंस चौक के बीच पहुंचने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल और बल्लीवाला से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक प्रिंस चौक की ओर नहीं जाएगा। 
  • शोभायात्रा के प्रिंस चौक से निकलने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल व बल्लीवाला से यातायात को सामान्य किया जाएगा। सीएमआई से प्रिंस चौक तहसील चौक जाने वाले वाहनों को एमकेपी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।  
  • शोभायात्रा के तहसील चौक पहुंचने पर प्रिंस चौक से दर्शनलाल की ओर जाने वाले यातायात को द्रोण कट से दून चौक होते हुए भेजा जाएगा। 
  • शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक व घंटाघर के बीच होने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा। तहसील चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा। 
  • शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
  • शोभायात्रा के दर्शनी गेट से आढ़त बाजार गुरुद्वारा पहुंचने पर सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को शोभायात्रा के साथ रोककर दाहिनी ओर से भेजा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!