Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डदेहरादून

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हुआ लोकसभा के नए भवन में श्रीगणेश, उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने किया खुशी का इजहार

प्रधानमंत्री सहित देश के समस्त मंत्रीगणों एवं देशभर के सांसदों को अपनी ओर से दी बधाई

पिछले 75 वर्षों में लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सामान्य जन का संसद पर विश्वास देखने को मिला है : डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2023, मंगलवार, देहरादून। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लोकसभा के नए भवन में श्रीगणेश करने पर सूबे के संसदीय कार्यमंत्री व पूर्व स्पीकर डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने खुशी का इजहार किया है। संसदीय मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से पुराने संसद भवन में अनेक ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, उसी तरह इस नए संसद भवन में भी ऐसे जनहित व लोकहितकारी निर्णय लिए जायेंगे।

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सामान्य जन का संसद पर विश्वास देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पुराना भवन संविधान सभा से शुरू होकर 75 वर्षों की संसदीय यात्रा, उसकी उपलब्धियों, अनुभव और यादों से सराबोर रहा। उन्होंने कहा कि पुराने संसद भवन में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

संसदीय कार्यमंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज नए संसद भवन में सत्र का भी श्रीगणेश हुआ है। उन्होंने कहा कि पुराने भवन की तरह ही नया संसद भवन में भी अनेक ऐसे फैसले लिए जायेंगे, जिनमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना निहित होगी। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया है, जिसमें लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने से नए संसद भवन एक नई गाथा लिखने की शुरुआत करेगा।

संसदीय कार्य मंत्री ने नए संसद भवन में प्रवेश कर सत्र की शुरूआत करने पर प्रधानमंत्री सहित देश के समस्त मंत्रीगणों तथा देशभर के सांसदों को अपनी बधाई दी है।

#डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!