Breaking News :
>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
उत्तराखण्डदेहरादून

37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 मार्च 2026, देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग उठाई।

धस्माना ने कहा कि बहुगुणा ने देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वच्छ व सिद्धांत आधारित राजनीति की मिसाल पेश की। उन्होंने उन्हें धर्मनिरपेक्ष और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए गए।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 में जब देश में पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस की कमी की आशंका जताई जा रही थी और खाड़ी देशों से आपूर्ति प्रभावित होने के संकेत थे, तब बहुगुणा ने लीबिया के तत्कालीन शासक मुअम्मर गद्दाफी से मुलाकात कर भारत के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। इस समझौते के तहत भारत को दो लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल मिला, जिसकी देशभर में सराहना हुई।

धस्माना ने कहा कि बहुगुणा ने आम जनता तक रसोई गैस की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर गैस एजेंसियों का आवंटन किया, जिसमें पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों को प्राथमिकता दी गई। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते ईंधन संकट की आशंका के बीच बहुगुणा जैसे दूरदर्शी नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद करीब साढ़े चार दशकों तक बहुगुणा सक्रिय राजनीति के केंद्र में रहे और अपने प्रशासनिक व सामाजिक कौशल से देश को दिशा दी। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!